सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। सरगुजा के अंबिकापुर स्थित श्री महावीर हॉस्पिटल में फर्जी एमबीबीएस डिग्री के आधार पर मरीजों का इलाज करने का मामला (Fake MBBS Doctor) सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद डॉक्टर नुरैल आलम के खिलाफ गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

डिग्री का क्यूआर कोड स्कैन करने पर खुलासा Fake MBBS Doctor
स्वास्थ्य विभाग की जांच में डॉक्टर की डिग्री पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करने पर दूसरे व्यक्ति का नाम सामने आया। अधिकारियों के अनुसार, डिग्री का पंजीयन झारखंड निवासी अमरेश कुमार के नाम पर मिला। जांच में दस्तावेजों में कथित हेराफेरी की आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें…Mental Health Training : बच्चों में मानसिक तनाव पहचानने का प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक, 8 जिलों के टीचर्स शामिल
कलेक्टर के निर्देश पर एफआईआर
सीएमएचओ की शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज (Fake MBBS Doctor) किया है। बताया गया कि डॉक्टर करीब दो साल से अस्पताल के आईसीयू में सेवाएं दे रहा था।
यह भी पढ़ें…Cyber Fraud : नारायणपुर में साइबर ठगी के 3 मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
नियुक्ति करने वाली कंपनी भी जांच के दायरे में
डॉक्टर की नियुक्ति सीआईपीएसीए हेल्थ केयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए आउटसोर्सिंग से हुई थी। अब डिग्री और पंजीयन के सत्यापन की प्रक्रिया तथा नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस अस्पताल प्रबंधन और संबंधित कंपनी के रिकॉर्ड खंगालकर मामले की आगे जांच करेगी।
खबरें और भी हैं…Durg Cash Seizure : दुर्ग में 4 करोड़ कैश जब्ती मामला, कारोबारी को कोर्ट से झटका


