CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर: बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद, युवती को पीटकर घसीटा, iPhone तोड़ा, गहने लूटे

रायपुर: बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद, युवती को पीटकर घसीटा, iPhone तोड़ा, गहने लूटे

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 अप्रैल |

रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने जमकर मारपीट की है। इस घटना का अब वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आरोपी लड़कियों ने एक युवती को उसके घर में घुसकर सोफे में बैठाकर तमाचे जड़ रहे हैं।

मारपीट के साथ ही लड़कियां गाली-गलौज भी कर रही हैं। पीड़िता के मुताबिक लड़कियों ने उसके आईफोन को जमीन पर पटककर तोड़ दिया, वारदात के बाद घर से 5 गोल्ड रिंग, सोने की चेन और 30 हजार कैश गायब है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी लड़कियां अपना मोबाइल बंदकर फरार हो गई हैं। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता और आरोपी लड़कियों की 4 साल से दोस्ती

रहनुमा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि, वह बीते 7 साल से रायपुर में फैशन डिजाइनर का काम कर रही है। भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। रायपुर में उसकी आरोपी लड़कियों से बीते चार सालों से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल नाम की सहेली का फोन आया। उसने कहा कि वह कुछ काम से उसके घर आ रही है।

बाथरूम से निकालकर बाल पकड़कर घसीटा

FIR के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे रहनुमा नहाने के लिए गई। इस दौरान मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थी, उसने दरवाजा खोला। तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के भीतर घुस गए। उन्होंने रहनुमा के कमरे में बाथरूम के दरवाजे पर लात मारी। जिससे वह खुल गया। आरोपी लड़कियों ने उसे बाल पकड़ कर घसीटा और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

बॉयफ्रेंड के चक्कर में पिटाई की चर्चा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है। उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव भी बताया गया है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल में जांच कर रही है।

इस मामले में रायपुर एडिशनल SP कीर्तन राठौर ने कहा कि पुलिस ने मामले में एफआईआर की है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

जशपुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, नवविवाहिता पर शादी की पहली रात चाकू से हमला
Damakhda Sant Samagam Mela 2026 : कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए दामाखेड़ा मेले की तैयारियों की गहन समीक्षा
Weapon Threat Incident: बीएसपी टाउनशिप में गड़ांसा लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
Chhattisgarh High Court Decision : बर्खास्त 2621 सहायक शिक्षकों को नौकरी मिलने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने कहा- न अवैध, न मनमाना
Worker Death Due to Negligence: बिना सेफ्टी इलेक्ट्रिक काम, करंट से युवक की मौत; तीन साल बाद दुकान संचालक पर केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Satellite Connectivity : अब जंगल और पहाड़ों में भी नहीं टूटेगा संपर्क, बिना टावर मोबाइल चलाने की बड़ी तैयारी

सीजी भास्कर, 18 मई। देश में मोबाइल नेटवर्क…

Canal Road : नई सड़क परियोजना से बढ़ी लोगों की चिंता, हजारों परिवारों में बेघर होने का डर

सीजी भास्कर, 18 मई। रायपुर के पचपेड़ी नाका…

Dam Accident : डूबते बच्चे को बचाने पानी में उतरा युवक, बाहर आया तो हर किसी की आंखें नम थीं

सीजी भास्कर, 18 मई। बिलासपुर जिले में रविवार…

Security Jobs
Security Jobs : युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती, मिलेगी 37 हजार तक सैलरी

सीजी भास्कर, 18 मई। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले…

Amit Shah Tamarind Center
Amit Shah Tamarind Center : बस्तर पहुंचकर अमित शाह ने चखी इमली, स्वाद लेते ही कही ऐसी बात जिसकी होने लगी चर्चा

सीजी भास्कर, 18 मई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगरोजगारसरकारी नौकरी/ Govt Job

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

14/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर: खेत में मिली 10वीं की छात्रा की लाश, चाकू से हमले के संकेत, एक दिन से थी लापता..

27/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बिलासपुर हादसा: कंटेनर से टकराकर भागी कार ने दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत

14/04/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

रक्षक की जगह भक्षक बना टीआई, दांतों से काटकर पीड़िता ने खुद को बचाया, शिकायत मिलते ही SP ने किया Suspend, एएसपी ग्रामीण करेंगे मामले की जांच

28/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?