CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जो बांद्रा-वर्ली सी लिंक मैंने बनाया, वहीं 2 बार कटा मेरा चालान… गडकरी को देने पड़े इतने पैसे

जो बांद्रा-वर्ली सी लिंक मैंने बनाया, वहीं 2 बार कटा मेरा चालान… गडकरी को देने पड़े इतने पैसे

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 अप्रैल। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में सड़क नियमों के महत्व को लेकर बात की और अपना एक किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि उन पर मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक नहीं बल्कि दो बार जुर्माना लगाया गया था और उन्होंने दोनों बार जुर्माना अदा किया है।

नितिन गडकरी ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि मैंने बांद्रा-वर्ली सी लिंक बनाया. मेरे पास मुंबई में एक कार है, मुझे इस सी लिंक पर दो बार चालान का सामना करना पड़ा है

उन्होंने कहा कि चालान से कोई भी बच नहीं सकता. कैमरा सब कुछ पकड़ लेता है. मुझे 500 रुपये का भुगतान करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा, लोग अक्सर जुर्माने की शिकायत करते हैं, लेकिन उन्हें नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, जुर्माना रेवेन्यू जेनरेट करने के लिए नहीं है।

टोल-फ्री को लेकर क्या कहा? : सड़कों के टोल-मुक्त होने की संभावना के बारे में नितिन गडकरी से सवाल किए गए. इस के जवाब में उन्होंने कहा, सड़कों को टोल-फ्री करने की नीति पर काम चल रहा है जो टोलदाताओं को राहत देगा. इसका ऐलान 8-10 दिनों में किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, फिलहाल मैं सिर्फ इतना बता सकता हूं कि टोल 100% कम हो जाएगा.सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सरकार के कदमपरिवहन मंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं इस पर भी बात की।

दुर्घटनाओं को 50% तक कम करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से, हम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं. दुर्घटनाओं के कारणों में सड़क और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग शामिल हैं. जो वाहन बनाए गए हैं वे बहुत अच्छी स्थिति में हैं. सड़क इंजीनियरिंग में खामियां थीं. हमने ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के लिए 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए. हमने राहवीर स्कीम के तहत दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को 25,000 रुपये का अवॉर्ड देने का ऐलान किया है. हम इसे कवर करने पर भी विचार कर रहे हैं।

घायलों के खर्च के लिए हमने पीएम से अनुरोध किया है। सड़क दुर्घटनाओं पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, दूसरा फैक्टर लोगों का स्वभाव है. हम चाहते हैं कि लोग सड़क के नियमों को सीखे. हम फुट ओवरब्रिज बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल पैदल यात्रियों के साथ-साथ दोपहिया वाहन सवार और साइकिल चालक भी कर सकें.नियमों के उल्लंघन को लेकर क्या कहा?मंत्री ने कहा 30 हजार सड़क दुर्घटनाओं की एक वजह हेलमेट बिना पहने गाड़ी चलाना है.

जब मंत्री से पूछा गया कि क्या उन्होंने रोड रेज का सामना किया है। तो गडकरी ने कहा, मैंने नागपुर में एक तालाब बनाया था, एक बार जब मैं 40-50 लोगों के साथ जा रहा था, तो एक शख्स उस तालाब में पेशाब कर रहा था, मुझे बहुत गुस्सा आया. उल्लंघन संस्कार से संबंधित है जो ट्रेनिंग से संबंधित है. जैसे-जैसे समाज बदलता है, मानव व्यवहार भी बदलता है.वक्फ से मदद मिलेगी।

हाल ही में पास हुए वक्फ बिल पर बात करते हुए मंत्री ने कहा वक्फ से मदद मिलेगी. बहुत सारी जमीन हड़प ली गई है. कानून मुस्लिम समुदाय की मदद करेगा. वोट बैंक के लिए आलोचना करना सही नहीं है. यह समझना जरूरी है कि अगले 25-30 वर्षों में इससे कैसे मदद मिलेगी।

औरंगजेब की कब्र पर भी की बात : नितिन गडकरी ने औरंगजेब की कब्र के बारे में कहा, बहुत कुछ इस मामले में अब तक कहा गया है. प्रमुख लोगों ने बयान दिए हैं। छत्रपति शिवाजी ने कल्याण सूबेदार की बहू की सुंदरता की सराहना करते हुए उसे सम्मान के साथ रिहा कर दिया था. औरंगजेब को मारने के बाद शिवाजी ने उसे सम्मान के साथ दफनाया था. भारतीय संस्कृति महत्वपूर्ण है. अराजकता से बचने के लिए हमें सही दृष्टिकोण की जरूरत है।

BJP से निकाले जाने पर भड़के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, बोले- ‘सावधान रहना CM भजनलाल शर्मा…’
तलवार से मारने और नाखून उखाड़ने वाली बात गलत, पुलिस बोली “गोली लगने से ही हुई राम गोपाल की मौत”
CG में परिसीमन बाद सीटें बढ़ कर 135 विधानसभा, 17 लोकसभा…
जर्मनी की जूलिया ने जालौन के दीपेश संग रचाई शादी, हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे, देखें PHOTOS
CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

Akaltara Fire Rescue 
Akaltara Fire Rescue : बड़ा हादसा टला, पुलिस की तत्परता से आग के बीच 14 लोगों को सुरक्षित बचाया

Akaltara Fire Rescue : पुलिस और संबंधित विभाग की…

Balodabazar Development
Balodabazar Development : बलौदाबाजार को बड़ी सौगात की तैयारी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की पहल

Balodabazar Development :प्रस्तावित कार्यों को लेकर आगे की…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : बोलेरो से 88 किलो गांजा जब्त, 44 लाख के नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling : पुलिस अब आरोपी से पूछताछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?