CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘दिल्ली में BJP वाले मछली की दुकानें बंद करवा रहे’, महुआ का दावा

‘दिल्ली में BJP वाले मछली की दुकानें बंद करवा रहे’, महुआ का दावा

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

दिल्ली , 09 अप्रैल 2025 :

Delhi Fish Shop Controversy: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया है कि दक्षिण-पूर्व दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (सीआर पार्क) में मछली और मांस की दुकानें बंद कराई जा रही हैं. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता मंदिर के पास होने की वजह से मछली बाजार के दुकानदारों को धमका रहे हैं. मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, “भगवा ब्रिगेड के बीजेपी गुंडे सीआर पार्क में मछली खाने वाले बंगालियों को परेशान कर रहे हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि 60 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ.”

वीडियो में क्या है?

महुआ मोइत्रा के शेयर किए वीडियो में एक शख्स, जो भगवा कपड़े पहने है, कहता है, “मंदिर के पास मछली बाजार नहीं होना चाहिए. सनातन धर्म में किसी को काटना गलत है. यह कहना गलत है कि देवी को मांस चढ़ाया जाता है, शास्त्रों में ऐसा कोई सबूत नहीं है. मांस की दुकानें यहां सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं.” जवाब में एक दुकानदार कहता है, “यह मछली बाजार डीडीए ने दिया था.” फिर शख्स ने कहा, “हां, मुझे पता है. डीडीए अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता. हम उनकी गलतियों को ठीक करेंगे. सीआर पार्क एक अच्छा इलाका है, यहां विदेशी भी आते हैं, सब देख रहे हैं.”

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने बताया साजिश

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने इसे “कुछ राजनीतिक स्वार्थी तत्वों की साजिश” करार देते हुए कहा कि यह वीडियो जानबूझकर सामुदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार किया गया लगता है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिल्ली पुलिस से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की.

उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिल्ली पुलिस से तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, “सीआर पार्क का मछली बाजार और वहां के व्यापारी लंबे समय से इस इलाके का हिस्सा हैं और मंदिरों की पवित्रता का पूरा सम्मान करते हुए अपनी रोज़ी-रोटी चला रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “इस तरह की झूठी अफवाहें फैलाना या जानबूझकर विवाद खड़ा करना निंदनीय है. मैं पुलिस से अपील करता हूं कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

महुआ मोइत्रा ने दिया ये जवाब

महुआ मोइत्रा ने कहा कि बीजेपी के गुंडों को वीडियो में देखा गया है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस बारे में दिल्ली पुलिस ने अभी कोई बयान नहीं जारी किया है. आगे की जांच और कार्रवाई का इंतजार है.

मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़, घायलों का इलाज और हॉस्टल निर्माण में सहयोग… विमान हादसे पर टाटा ग्रुप की बड़ी घोषणा
22 साल से सक्रिय हार्डकोर नक्सली दंपत्ति ने तोड़ा नाता, किया सरेंडर
जहां गिरा था झुमका उस शहर में 12 नये कॉलेज, CM का बड़ा तोहफा, प्रदेश में एकसाथ खुलेंगे 71 कॉलेज, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
देश में कहां है डायबिटीज और बल्ड प्रेशर की दवाओं की कमी, सामने आई रिपोर्ट
पल्सर बाइक नहीं मिली तो पत्नी को पीटकर निकाला, फिर दे दिया तीन तलाक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Department Transfer 
Tribal Department Transfer  : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जनपद पंचायत सीईओ समेत 33 अधिकारियों के तबादले

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम…

Surajpur Death Case
Surajpur Death Case : दिव्यांग पिता ने बेटे की मौत को बताया हत्या, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। सूरजपुर जिले के कोट…

Tiger Skin Smuggling
Tiger Skin Smuggling  : दो बाघों की खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। मध्य भारत के संवेदनशील…

Raigarh Elephant Movement
Raigarh Elephant Movement : 25 हाथियों के झुंड ने पार की सड़क, वन विभाग ने रोक दिया ट्रैफिक

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। रायगढ़ जिले में Raigarh…

New Rules from July 1
New Rules from July 1 : आज आधार, पासपोर्ट, बैंकिंग और गैस समेत कई सेवाओं में हुए कई बड़े बदलाव

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। देशभर में आज से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?