CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आलू किसानों की आमदनी होगी दोगुनी, योगी सरकार के प्लान से इन जिलों को फायदा

आलू किसानों की आमदनी होगी दोगुनी, योगी सरकार के प्लान से इन जिलों को फायदा

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में अब “किंग ऑफ वेजिटेबल्स” यानी आलू का जलवा और भी बढ़ने वाला है. योगी सरकार की पहल पर आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो रिसर्च सेंटर और सहारनपुर-कुशीनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पोटैटो की स्थापना की जा रही है. इसका मकसद किसानों को बेहतर किस्मों, नई तकनीक और ज्यादा उपज की जानकारी देना है, जिससे न सिर्फ उपज बढ़ेगी, बल्कि उनकी आमदनी भी दोगुनी होगी.

आलू देशभर में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली और लोकप्रिय सब्जी है. इसका इस्तेमाल सब्जी, स्नैक्स, चिप्स, पापड़ से लेकर शराब बनाने तक में होता है. इसकी लोकप्रियता और बहुउपयोगिता के कारण इसे ‘सब्जियों का राजा’ कहा जाता है. खास बात यह है कि देश का एक तिहाई यानी करीब 35% आलू अकेले उत्तर प्रदेश में पैदा होता है. यूपी में प्रति हेक्टेयर आलू की उपज 23 से 25 टन तक है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है.

हालांकि अब भी आलू उत्पादन में कई चुनौतियां हैं, जैसे- अच्छी किस्म के बीजों की कमी, रिसर्च की किसानों तक पहुंच न होना और तकनीकी जानकारी की कमी

इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर की शाखा खोलने की प्रक्रिया शुरू की है. यह केंद्र पेरू के लीमा में मुख्यालय वाले ग्लोबल सेंटर का हिस्सा होगा.

यूपी के इन मंडलों में सबसे अधिक आलू की खेती

इसके साथ ही, सहारनपुर और कुशीनगर में भी एक्सीलेंस सेंटर बनाए जा रहे हैं ताकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसान इस सुविधा से जुड़ सकें. मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली और अलीगढ़ मंडलों में आलू की सबसे ज्यादा खेती होती है, इसलिए ये सेंटर इन इलाकों के किसानों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं.

यूरोप जैसे देशों में प्रति हेक्टेयर 38 से 44 टन आलू का उत्पादन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इन नए केंद्रों की मदद से किसान जल्दी पकने वाली, कम तापमान में भी उपज देने वाली, और चिप्स जैसे प्रोसेसिंग के लिए उपयुक्त प्रजातियों की जानकारी पा सकेंगे. जैसे – कुफरी ख्याति, कुफरी शौर्या, कुफरी चिपसोना जैसी प्रजातियां जो कम समय में तैयार होती हैं, लेकिन किसानों को इनके बीज नहीं मिल पाते.

यूरोप जैसे देशों में प्रति हेक्टेयर 38 से 44 टन आलू का उत्पादन होता है, वहीं उत्तर प्रदेश में अभी इसमें काफी सुधार की गुंजाइश है. इसलिए रिसर्च और आधुनिक खेती से यहां के किसान भी विश्वस्तरीय उपज पा सकते हैं.

आलू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी है बढ़ाता

आलू पोषण के लिहाज से भी खास है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन-सी, बी6, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. यह न केवल ऊर्जा का अच्छा स्रोत है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है.

योगी सरकार की इस पहल से उम्मीद है कि आलू किसानों की आमदनी बढ़ेगी, राज्य को नया पहचान मिलेगी और ‘किंग ऑफ वेजिटेबल्स’ की बादशाहत और मजबूत होगी.

भयानक कार एक्सीडेंट के बाद पवनदीप राजन को आया होश, आईसीयू से पहली तस्वीर आई सामने, दर्द में भी मुस्कुराते दिखे सिंगर
पंजाब के CM भगवंत मान आज करेंगे स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन, 12000 स्कूलों को अपग्रेड करने का भी होगा ऐलान
‘शिवसेना-एनसीपी को तोड़ सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान…’, संजय राउत ने किसे बता दिया ‘डरपोक’
फिर निर्भया जैसी दरिंदगी : नाबालिग से बस में गैंगरेप, पीड़िता की बिगड़ गई मानसिक स्थिति, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 6 गिरफ्तार
ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने चला था PAK, जवाब में भारत ने खट्टे कर दिए दांत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?