CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शेख हसीना की बढ़ी मुश्किलें! बांग्लादेश की इस अदालत ने जारी किया एक और गिरफ्तारी वारंट

शेख हसीना की बढ़ी मुश्किलें! बांग्लादेश की इस अदालत ने जारी किया एक और गिरफ्तारी वारंट

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share

बांग्लादेश , 10 अप्रैल 2025 :

बांग्लादेश की एक अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बेटी साइमा वाजिद पुतुल और 17 अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुवार (10 अप्रैल, 2025) को नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया. इन पर धोखाधड़ी के जरिये आवासीय भूखंड हासिल करने का आरोप है.

ढाका मेट्रोपॉलिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन गालिब ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा दाखिल आरोपपत्र को स्वीकार कर लिया. चूंकि, आरोपी फरार हैं, इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया.

एसीसी के आरोपपत्र पर जारी हुआ वारंट

एसीसी की ओर से पेश वकील मीर अहमद सलाम ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मेट्रोपोलिटन वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन गालिब ने मामले में एसीसी के आरोपपत्र को स्वीकार करते हुए वारंट जारी किया.’’

12 जनवरी, 2025 को दर्ज हुआ था मुकदमा

उन्होंने कहा कि न्यायाधीश ने एसीसी को राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में पर्बाचल क्षेत्र में राज्य द्वारा संचालित ‘राजधानी उन्यन कार्त्रीपक्खा’ (आरएजेयूके) द्वारा पट्टे पर दी गई भूमि से जुड़े आरोप की सुनवाई के लिए चार मई को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. एसीसी ने अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना तथा अन्य सह-आरोपियों, जिनमें अधिकतर सरकारी अधिकारी थे, के विरुद्ध 12 जनवरी, 2025 को मुकदमा दायर किया था.

क्या है ये पूरा मामला?

आरोपपत्र के अनुसार, ‘‘दुर्भावनापूर्ण इरादे से’’ पुतुल ने अपनी मां एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री हसीना को भूखंड हासिल करने के लिए प्रभावित किया था. पुतुल एक नवंबर, 2023 से नयी दिल्ली स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद शेख हसीना अपने देश से भागकर भारत आ गई थीं. तब से वे भारत में ही हैं. हालांकि, शेख हसीना की ओर से दुनियाभर के कई देशों में शरण दिए जाने को लेकर अर्जियां लगाई गई हैं. ब्रिटेन समेत कई देशों की ओर से उन्हें शरण देने से इनकार भी किया जा चुका है.

PM Awas Yojana : 20 हजार से अधिक पीएम आवास योजना के हितग्राही राज्य स्थापना दिवस पर करेंगे सामूहिक गृह प्रवेश
Rape And Loot Case  : ‘पुलिस मुखबिर’ बनकर घर में घुसे बदमाश, महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेटा भी बना शिकार
‘अस्पतालों में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड हो…’, यूपी की बीजेपी विधायक केतकी सिंह की डिमांड
Collector-SP reached the inaccessible mountains in Sushasan Tihar : बाइक से गांव पहुंचे अफसर
यूपी के सभी छोटे और बड़े शहर बनेंगे ग्रीन सिटी, योगी सरकार की नई हरित नीति से मिलेगा अवॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Leadership
Iran Leadership : ईरान में बड़े फैसले कौन ले रहा? छह लोगों की टीम पर सामने आई नई जानकारी

सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से…

Personality Rights
Personality Rights : चार साल में 50 सितारे पहुंचे अदालत, पहचान के गलत इस्तेमाल पर क्यों बढ़ी कानूनी लड़ाई?

अब सितारों के नाम, चेहरे और आवाज की…

Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला
Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल (Asian Games 2026) जापान के निशिन…

ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद
ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले…

RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच
RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच

सीजी भास्कर, 29 सितंबर : रायपुर विकास प्राधिकरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?