CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Char Dham Yatra 2025: ARTO में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, दो काउंटर किए गए स्थापित

Char Dham Yatra 2025: ARTO में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, दो काउंटर किए गए स्थापित

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

11 अप्रैल 2025 :

Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुक्रवार से एआरटीओ कार्यालय में शुरू हो गई. विधिवत पूजा अर्चना के बाद यह कार्य आरंभ किया गया. इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में दो काउंटर बनाए गए हैं, जिन पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है.

एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा में जाने वाले निजी और वाणिज्यिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होता है. इस कार्ड के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि संबंधित वाहन तकनीकी रूप से यात्रा योग्य है और सभी आवश्यक कागजात पूरे हैं. उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है और पहले ही दिन काफी संख्या में वाहन स्वामियों ने पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा किए.

वाहन की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र की होगी जांच

कार्यालय में व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें एक काउंटर पंजीकरण के लिए और दूसरा दस्तावेजों की जांच व कार्ड जारी करने के लिए निर्धारित किया गया है. भीड़ को नियंत्रित करने और तीव्र गति से कार्य संपन्न करने के लिए कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं.

रावत सिंह कटारिया ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने से पहले वाहन की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा, पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाती है. इसके बाद ही वाहन को यात्रा के योग्य मानते हुए ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि पूजा अर्चना का उद्देश्य यात्रा को शुभ और निर्विघ्न बनाना है, जिससे श्रद्धालु सकुशल अपनी यात्रा पूर्ण कर सकें.

शादी नहीं होने पर भी साथ रह सकता है अलग-अलग धर्म मानने वाला एडल्ट कपल- हाई कोर्ट

चारधाम यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है. ऐसे में एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड प्रक्रिया की शुरुआत से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिली है. विभाग ने अपील की है कि सभी वाहन स्वामी समय से पहले ग्रीन कार्ड बनवा लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

Student Suicide Case : अफवाहों ने ली छात्रा की जान, लेक्चरर से जोड़कर नाम उछालने से टूटी हिम्मत
Bhopal Voter Verification Drive: दो दिन में 2.07 लाख मतदाताओं की घर-घर जांच, प्रशासन फुल एक्शन मोड में
थाईलैंड से भारत आए यात्री के बैग में मिले 47 जहरीले सांप, मुंबई एयरपोर्ट पर चेंकिंग के दौरान हड़कंप
Karnataka CM : कर्नाटक में सत्ता बदलने की आहट, इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री की तारीखों पर तेज हुई चर्चा
Rajasthan School Girl Abduction : स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा की गर्दन पर चाकू रख किया अपहरण, दुष्कर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?