CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तहव्वुर राणा के बारे मे पीएम मोदी ने 2011 मे ऐसा क्या लिखा था , जो अब हर जगह हो रही बात , पोस्ट वायरल

तहव्वुर राणा के बारे मे पीएम मोदी ने 2011 मे ऐसा क्या लिखा था , जो अब हर जगह हो रही बात , पोस्ट वायरल

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

मुंबई , 11 अप्रैल 2025 :

26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2011 का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पोस्ट तब किया गया था जब अमेरिकी कोर्ट ने राणा को मुंबई हमले में सीधे शामिल होने से बरी कर दिया था, जिससे भारत की संप्रभुता पर सवाल उठे थे.

क्या था पीएम मोदी का 2011 का पोस्ट?

साल 2011 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए पर लिखा था, ‘अमेरिकी कोर्ट से तहव्वुर राणा को मुंबई हमले में निर्दोष बताना भारत की संप्रभुता का अपमान है और यह हमारी विदेश नीति की बड़ी विफलता है.’

अब इस ट्वीट के 14 साल बाद जब राणा को अमेरिका से भारत लाया जा चुका है तो सोशल मीडिया यूजर्स पीएम मोदी के पुराने ट्वीट को शेयर कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने पीएम की तारीफ करते हुए लिखा, ‘लीडर वही जो बातों को पूरा करे. कैप्टन माय कैप्टन.’ वहीं एक और यूजर लिखते हैं, ‘आपने कर दिखाया सर! सलाम और धन्यवाद.’
कई लोगों ने लिखा: ‘मोदी है तो मुमकिन है.’

राणा को कैसे लाया गया भारत?

राणा को गुरुवार यानी 10 अप्रैल की शाम एक स्पेशल विमान से दिल्ली लाया गया. अब राणा को 18 दिन के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में भेज दिया गया है.

कौन है तहव्वुर राणा?

तहव्वुर राणा एक कनाडाई नागरिक है, जो पाकिस्तानी मूल का है. वह पहले पाकिस्तान की सेना में डॉक्टर रह चुका है. उसका नाम साल 2008 के मुंबई हमलों में आया, जिसमें 166 लोग मारे गए थे.

राणा की भूमिका का खुलासा कैसे हुआ?

राणा की भूमिका का खुलासा उसके बचपन के दोस्त और हमले का मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली ने किया था. हेडली ने बताया था कि राणा ने उसे मुंबई में एक ऑफिस खोलने की इजाजत दी थी, जो आतंकवादी गतिविधियों का कवर था. हेडली ने साल 2007 और साल 2008 के बीच भारत में पांच बार रेकी की. हेडली को जो वीजा मिला उसमें राणा की मदद थी. इस दौरान राणा ने भी मुंबई की रेकी की थी. उस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ ताज होटल में ठहरा था. जो 26/11 हमले का मुख्य टारगेट बना.

डेढ़ साल जेल में रहने के बाद बाहर आएंगी 540 करोड़ के करप्शन की आरोपी Suspend अफसर सौम्या चौरसिया, कड़े शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाला व मनी लांड्रिंग केस में दी अंतरिम जमानत
Durg Kidnapping Murder Case: पैसे की वसूली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, होटल बना टॉर्चर रूम
उमर अब्दुल्ला के न्योते पर शुभेंदु अधिकारी का पलटवार: ‘कश्मीर मत जाओ, जान को खतरा’ – क्यों चेताया?
सालों बाद एकसाथ ठाकरे भाई! राज-उद्धव ठाकरे मिलकर करने जा रहे बड़ा आंदोलन, निशाने पर कौन?
चमोली: बिरही-निजमुला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?