CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खेल निकायों के मामलों की ‘गहन’ जांच के लिए आयोग गठित करने पर कर रहा विचार सुप्रीम कोर्ट

खेल निकायों के मामलों की ‘गहन’ जांच के लिए आयोग गठित करने पर कर रहा विचार सुप्रीम कोर्ट

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

18 अप्रैल 2025 :

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (17 अप्रैल, 2025) को देश में खेल संघों से जुड़े मामलों की ‘गहन जांच’ के लिए एक जांच आयोग नियुक्त करने का संकेत दिया और कहा कि खेल गतिविधियों के अलावा उनमें ‘सभी तरह की चीजें हो रही हैं’.

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ दो राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. याचिका में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने पर विचार करने अनुरोध किया गया है.

पीठ ने कहा, ‘हम कबड्डी संघों के मामलों की गहन जांच के लिए जांच आयोग गठित करने के पक्ष में हैं क्योंकि इन निकायों में खेल गतिविधियों के अलावा कई तरह की चीजें हो रही हैं. इसके बाद हम जांच आयोग का दायरा अन्य खेल संघों तक बढ़ाने की इच्छा रखते हैं.’

केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता के एम नटराज ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पीठ के चार फरवरी के आदेश के अनुसार खिलाड़ियों को ईरान में टूर्नामेंट के लिए भेजा गया था, जहां उन्होंने जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता. नटराज ने बताया कि जहां तक ​​सीबीआई जांच का सवाल है, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है.

अतिरिक्त महाधिवक्ता ने इस विचार पर काम करने के लिए दो और सप्ताह का समय मांगा, जिसके बाद पीठ ने कहा कि वह देश के सभी राज्य और अंतरराष्ट्रीय खेल संघों के मामलों की जांच करेगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें भंग कर देगी.

सुप्रीम कोर्ट ने खेल संघों के कामकाज और जरूरी जांच पर सुझाव देने के लिए कई पूर्व खिलाड़ियों तथा मौजूदा खिलाड़ियों की हस्तक्षेप अर्जियों को स्वीकार कर लिया और सुनवाई चार सप्ताह बाद तय कर दी. सुप्रीम कोर्ट प्रियंका और पूजा की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. याचिकाकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ से मान्यता न रखने वाली एकेएफआई को उन्हें एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भेजने का निर्देश देने का अनुरोध किया था.

जन्माष्टमी देखने मंदिर गई थीं 2 लड़कियां, पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस, गांव में पसरा मातम
Rajasthan Road Accident : भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में जा घुसा टेंपो ट्रेवलर, 15 की दर्दनाक मौत, सात एक ही परिवार के
राष्ट्रीय सीनियर थ्रो बाल में प्रदेश की पुरूष टीम को स्वर्ण 🏆 महिला टीम ने जीता कांस्य 🥉 विधायक रिकेश सेन ने हैदराबाद में बेहतर प्रदर्शन के लिए विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
‘क्या पहलगाम के चारों आतंकी मारे गए?’ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने उठाए सवाल
OMG 🛑 “वंदेभारत” के वेज खाने में निकला कॉकरोच 😳 शिकायत बाद IRCTC ने मांगी माफी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Mining Action
Illegal Mining Action : ड्रोन सर्वे से पकड़ी गई खनिज माफियाओं की चोरी, केंद्रीय उड़नदस्ता टीम की औचक छापेमारी से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 22 जून : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…

Instagram Story Murder
Instagram Story Murder : इंस्टाग्राम स्टोरी के विवाद ने ली युवक की जान, पिता-पुत्र समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 22 जून : सोशल मीडिया पर…

Himalayan Goral
Himalayan Goral : 10 साल बाद कानन पेंडारी जू में गूंजी खुशखबरी, हिमालयन गोराल परिवार में बढ़ा नया सदस्य

सीजी भास्कर, 22 जून : कानन पेंडारी जू…

UGC Campus Safety
UGC Campus Safety : कैंपस सुरक्षा पर यूजीसी की सख्ती, आवारा कुत्तों की रोकथाम को लेकर 10 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 22 जून : उच्च शिक्षण संस्थानों…

Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 23 जून से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

सीजी भास्कर, 22 जून : छत्तीसगढ़ में मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?