CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jyoti Malhotra News: राहुल गांधी के साथ ज्योति मल्होत्रा की तस्वीर होने का दावा, सच क्या है?

Jyoti Malhotra News: राहुल गांधी के साथ ज्योति मल्होत्रा की तस्वीर होने का दावा, सच क्या है?

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

22 मई 2025 :

Jyoti Malhotra Picture: सोशल मीडिया पर दो तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि यह मुलाकात राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई, जब ज्योति मल्होत्रा यात्रा में शामिल हुई थी. लेकिन, इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह जानना बेहद जरूरी है.

ज्योति मल्होत्रा एक व्लॉगर और यूट्यूबर के तौर पर काम कर रही थी. ऐसे में उसका किसी भी नेता के साथ दिखाई देना या फोटो खिंचवाना आम बात है. लेकिन, राहुल गांधी के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह फेक है.

वायरल फोटो की क्या है सच्चाई?

असल में, पहली वायरल तस्वीर में जो महिला नजर आ रही हैं, वह ज्योति मल्होत्रा नहीं बल्कि बीजेपी विधायक अदिति सिंह हैं. अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से विधायक हैं. अदिति सिंह पहले कांग्रेस में भी रह चुकी हैं. यह तस्वीर साल 2017 की है, जब अदिति सिंह और राहुल गांधी की मुलाकात हुई थी .

फिर अदिति सिंह को ज्योति मल्होत्रा कैसे बना दिया गया?

आज के डिजिटल युग में किसी भी नेता के साथ फोटो लेना जितना आम है, उतना ही आम हो गया है फोटो को एडिट करना. फोटोशॉप और अन्य आधुनिक ऐप्स की मदद से किसी भी चेहरे को दूसरे चेहरे में बदला जा सकता है और पूरी कहानी को ही नया रूप दिया जा सकता है. राहुल गांधी की अदिति सिंह और केरल की महिला की तस्वीर के साथ भी यह किया गया है.

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने तस्वीर के वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देश की एकता अखंडता के खिलाफ ये देशद्रोही, राहुल गांधी के साथ फोटोशॉप कर एक जासूस का फोटो लगा रहा है, जबकि राहुल गांधी के साथ बीजेपी विधायक की अदिति सिंह है, ऐसी नीचता करने वालों का यूपी डीजीपी और यूपी पुलिस संज्ञान लें.”

ज्योति मल्होत्रा की फर्जी तस्वीरें पीएम मोदी और अखिलेश यादव के साथ भी वायरल

केवल राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ भी ज्योति मल्होत्रा की एडिट की गई फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, इसलिए किसी भी वायरल फोटो पर आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करना जरूरी है. ऐसी तस्वीरों को आगे भेजने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि वे असली हैं या नहीं.

रुक-रुककर बारिश, केलो नदी का जल स्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए, जिले में 451 MM औसत बारिश
Preparations to deal with the Hormuz crisis : भारत बनाएगा ओमान से गुजरात तक समुद्री गैस पाइपलाइन
रामलला के बाद अब राजा राम! अयोध्या में साकार हुआ रामराज्य का स्वप्न।
Bank Deposit: बैंकों में घटते डिपॉजिट से वित्त मंत्री चिंतित, Deposit बढ़ाने बैंकों को दी ये सलाह
‘मैं बहुत तनाव में हूं, साहब मेरी बॉडी का PM मत करना’ सुसाइड नोट लिख अतिथि शिक्षक ने कर ली खुदकु…..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?