CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Birsa Munda Death Anniversary : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथी पर सीएम का बड़ा ऐलान, बोले – ‘स्कूली पाठयक्रम में शामिल होगी जीवनी’

Birsa Munda Death Anniversary : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथी पर सीएम का बड़ा ऐलान, बोले – ‘स्कूली पाठयक्रम में शामिल होगी जीवनी’

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share
Birsa Munda Death Anniversary
Birsa Munda Death Anniversary

सीजी भास्कर, 10 जून : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Birsa Munda Death Anniversary) ने कहा है कि जनजातीय समाज का एक समृद्ध और गौरवपूर्ण इतिहास है, जिसने देश की स्वतंत्रता और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जनजातीय कोल समाज को प्राचीन काल से उसकी वीरता और गंभीरता के लिए जाना जाता है। इस समाज के कई नायकों ने जल, जंगल, जमीन और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़कर देश की स्वतंत्रता में अपना बलिदान दिया है।

प्रदेश सरकार उन क्षेत्रों में, जहां कोल जनजाति के लोग निवास करते हैं और जिनके पट्टे नहीं बने हैं, जांच कराकर पट्टा देने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी देशभक्त जनजातीय महानायक भगवान बिरसा मुण्डा (Birsa Munda Death Anniversary) की प्रतिमा को बिरसा मुण्डा मेडिकल कॉलेज, शहडोल में और बाणसागर जलाशय में बाणभट्ट की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि सरकार जनजातीय समाज के बेटों और बेटियों की शिक्षा और कोचिंग का खर्च उठाएगी। प्रदेश के सभी संभागों में 24-24 करोड़ रुपये की लागत से 100-100 सीटर बालक और बालिका छात्रावास तथा परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह घोषणा उन्होंने ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कोल जनजातीय सम्मेलन के दौरान की। मुख्यमंत्री ने 330 करोड़ रुपये की लागत के 55 विकास कार्यों का उद्घाटन और 52 कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

जनजातीय नायकों का स्मरण (Birsa Munda Death Anniversary)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा भभूतसिंह के योगदान का स्मरण भी किया। राजा भभूतसिंह के सम्मान में उनके शासन केंद्र पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कौल समाज में अनेक गौरवशाली व्यक्तित्व रहे हैं इनमें बुधु भगत और मदारा महतो भी शामिल हैं। कौल समाज इनके कृतित्व से गौरवान्वित है।

वर्ष 1831 और 1832 में इन जनजातीय नायकों के नेतृत्व में अंग्रेजों के अत्याचारों के विरूद्ध संघर्ष किया था। कौल समाज के बंधुओं ने भगवान श्रीराम के लिए पर्णकुटी बनाई थी। यह देश भक्त समाज है। जनजातीय समाज का इतिहास ऐसे महापुरूषों से गौरवशाली है। रानी दुर्गावती के सम्मान में सिंग्रामपुर में भी कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय कोल जनजातीय सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलन, कन्या पूजन तथा भगवान बिरसा मुण्डा (Birsa Munda Death Anniversary) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल एवं ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद कोल ने भी संबोधित किया।

Big Break : MP में यह कैसी दरिंदगी 🛑 आर्मी कॉलेज के ट्रेनी अफसरों से मारपीट 🛑 10 लाख की मांगी फिरौती, एक महिला दोस्त के साथ गैंगरेप
पहली पत्नी के पास ज्यादा वक्त गुजारता था पति… दूसरी पत्नी ने सोते समय दबाया गला
बांग्लादेश भी दिखाने लगा आंख! कहा- हम अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को भेजेंगे वापस
Rishikesh Celebrity Retreat: रजनीकांत से तृप्ति डिमरी तक, सितारे क्यों चुन रहे योग नगरी
वर्चस्व की लड़ाई : फायरिंग, बमबारी और सांसद का दफ्तर जलाया, दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पहुंची पुलिस पर भी हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्यरोजगार

Agniveer Recruitment Rally: धमतरी में युवाओं का जोश चरम पर, सांसद रूप कुमारी चौधरी ने बढ़ाया आत्मविश्वास

21/01/2026
देश-दुनिया

‘मणिपुर के सभी रास्ते खोले जाएं, नशे का नेटवर्क ध्वस्त करें…’, अमित शाह ने समीक्षा बैठक में क्या-क्या कहा

01/03/2025
राज्य

Corona Breaking : कोरोना ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर , 3 मरीजो की मौत

17/04/2023
देश-दुनिया

कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, 3 दोस्तों को नहर में फेंका, एक का शव बरामद

08/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?