CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोलकाता: आरजी कर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज में दरिंदगी, छात्रा से गैंगरेप, 3 अरेस्ट

कोलकाता: आरजी कर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज में दरिंदगी, छात्रा से गैंगरेप, 3 अरेस्ट

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना ने दिल दहला दिया था. इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने खूब विरोध प्रदर्शन किया था. इस घटना को अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए हैं कि एक बार फिर कोलकाता के एक शिक्षण संस्थान में छात्रा से दरिंदगी की घटना सामने आई है. शहर के एक लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. इस मामले में कस्बा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में उसी संस्थान का एक पूर्व छात्र और दो कर्मचारी शामिल हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ 25 जून की रात साढ़े सात बजे से 22:50 बजे तक दरिंदगी की. वह रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हैवान उसका शरीर नोचते रहे. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी. 26 जून को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, वारदात को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने 26 और 27 जून की दरमियान रात साढ़े 12 बजे अरेस्ट किया.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल जब्त कर लिए हैं. तीनों को कोर्ट ले जाने की तैयारी हो रही है, जहां पर आरोपियों की पुलिस कस्टडी की मांग की जाएगी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के परिजन को भी थाने बुलाया है और वारदात संबंधी पूछताछ की है. हालांकि, परिजन ने इस पूरे मामले में कोई खास जानकारी नहीं दी है.

तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता कस्बा थाने पहुंची. उसने कॉलेज के दो कर्मचारियों और एक पूर्व छात्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत के आधार पर नेशनल मेडिकल कॉलेज में उसकी जांच कराई गई है.

कॉलेज के कमरे में छात्रा से दरिंदगी

कॉलेज सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में से एक पूर्व छात्र है. उसने 2022 में अपना डिग्री कोर्स पूरा किया था. सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे कॉलेज के एक कमरे में बुलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपियों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाकी ने मुख्य आरोपी की मदद की.

शादी की सालगिरह का मना जश्न, वीडियो और फिर फंदा, आत्महत्या के समय कपल ने पहना था शादी वाला जोड़ा
कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने की CM भजनलाल शर्मा की तारीफ, बताया ‘कलयुग का देवता’, जानें पूरा मामला
एसबीआई ने फिर दिया निवेशकों को झटका, एफडी पर कम कर दी कमाई
आप हाईवे बना रहे हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी से लोग मर रहे…SC की केंद्र को फटकार
हाथरस भगदड़ की ‘लापरवाही’ रिपोर्ट: 80 हजार की अनुमति पर उमड़ी 3 लाख की भीड़, बाबा को VIP ट्रीटमेंट पड़ा भारी!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन
Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन

भिलाई की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय…

Eid Milad Un Nabi
Eid Milad Un Nabi : सिहावा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे अमन और भाईचारे के संदेश

ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर सिहावा में मुस्लिम समाज…

Python Rescue : फार्म हाउस में 9 फीट का अजगर, बत्तख को निगलते देख मचा हड़कंप
Python Rescue : फार्म हाउस में 9 फीट का अजगर, बत्तख को निगलते देख मचा हड़कंप

कोरबा जिले के भूलसीडीह गांव में एक फार्म…

GST Raid Durg : भिलाई ट्रांसपोर्टर की 2 कंपनियों में दूसरे दिन भी जांच, BSP और सीमेंट फैक्ट्रियों के रिकॉर्ड खंगाले
GST Raid Durg : भिलाई ट्रांसपोर्टर की 2 कंपनियों में दूसरे दिन भी जांच, BSP और सीमेंट फैक्ट्रियों के रिकॉर्ड खंगाले

दुर्ग जिले में बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह…

Customer Assault
Customer Assault : खराब समोसे की शिकायत करना पड़ा भारी, होटल संचालक और साथियों ने ग्राहक को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना

खराब समोसे की शिकायत करना एक ग्राहक को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?