CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » G20 Inequality Report : देश के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों की संपत्ति 2000 से 62 प्रतिशत बढ़ी

G20 Inequality Report : देश के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों की संपत्ति 2000 से 62 प्रतिशत बढ़ी

By Newsdesk Admin
05/11/2025
Share
G20 Inequality Report
G20 Inequality Report

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। भारत में आर्थिक असमानता नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता (G20 Inequality Report) में तैयार की गई जी-20 (G20) की एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों की संपत्ति वर्ष 2000 से 2023 के बीच 62 प्रतिशत (62% wealth rise) बढ़ी है। वहीं चीन में यह बढ़ोतरी 54 प्रतिशत रही।

Contents
  • भारत और चीन ने बदला वैश्विक जीडीपी संतुलन
  • IPI के गठन का सुझाव, वैश्विक असमानता पर नजर
  • वैश्विक गरीबी में कमी लगभग थमी

यह रिपोर्ट नोबेल पुरस्कार विजेता जोसेफ स्टिग्लिट्ज (Joseph Stiglitz) के नेतृत्व में तैयार की गई है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि वैश्विक असमानता (global inequality) अब “आपात स्तर” पर पहुंच चुकी है। यह स्थिति लोकतंत्र, आर्थिक स्थिरता और जलवायु परिवर्तन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।

जी-20 की स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति में अर्थशास्त्री जयति घोष, विनी ब्यानिमा और इमरान वालोदिया शामिल हैं। रिपोर्ट में पाया गया कि 2000 से 2024 के बीच दुनिया के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों ने सृजित सभी नई संपत्तियों का 41 प्रतिशत (G20 Inequality Report) हिस्सा अपने पास कर लिया, जबकि वैश्विक आबादी के निचले आधे हिस्से को केवल 1 प्रतिशत मिला।

रिपोर्ट में कहा गया है कि “अत्यधिक असमानता (extreme inequality)” कोई अपरिहार्य परिस्थिति नहीं, बल्कि एक “राजनीतिक विकल्प” है, जिसे मजबूत नीति-निर्माण और वैश्विक समन्वय से कम किया जा सकता है।

भारत और चीन ने बदला वैश्विक जीडीपी संतुलन

रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन जैसे आबादी वाले देशों में प्रति व्यक्ति आय (G20 Inequality Report) में वृद्धि ने अंतर-देशीय असमानता को कुछ हद तक कम किया है। इसी के कारण धनी देशों की वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में हिस्सेदारी घटी है। हालांकि, यह राहत केवल सांख्यिकीय है क्योंकि अधिकांश विकासशील देशों में आंतरिक आय असमानता (domestic income inequality) और बढ़ी है।

IPI के गठन का सुझाव, वैश्विक असमानता पर नजर

रिपोर्ट में कहा गया है कि जी-20 देशों को एक “अंतर्राष्ट्रीय असमानता पैनल (G20 Inequality Report)” गठित करना चाहिए। यह निकाय जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC) की तर्ज पर काम करेगा और सरकारों को असमानता, संपत्ति वितरण और गरीबी के आधिकारिक डेटा उपलब्ध कराएगा। दक्षिण अफ्रीका की जी-20 अध्यक्षता के दौरान IPI की स्थापना को लेकर चर्चा शुरू की जाएगी।

वैश्विक गरीबी में कमी लगभग थमी

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 से वैश्विक गरीबी में कमी (global poverty reduction) लगभग रुक गई है और कुछ क्षेत्रों में उलटफेर भी हुआ है। वर्तमान में 2.3 अरब लोग खाद्य असुरक्षा (food insecurity) का सामना कर रहे हैं जो 2019 की तुलना में 33.5 करोड़ अधिक हैं। इसके अलावा, दुनिया की आधी आबादी अब भी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है और 1.3 अरब लोग स्वास्थ्य खर्चों के कारण गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Driving License Renewal Rules 2026: एक्सपायर लाइसेंस को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानिए रिन्यूअल के नए नियम और ऑनलाइन प्रक्रिया
अलसुबह बड़े सड़क हादसे में  5 डाक्टर्स की मौत, एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रक से जा टकराई स्कार्पियो, एक घायल पहुंचाया गया अस्पताल
RSS Jabalpur Meeting 2025: जबलपुर में शुरू होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत रहेंगे शामिल
थरूर के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बयान पर बवाल: पवन खेड़ा बोले- ‘बात खत्म, BJP का काम विवाद फैलाना
Sexual Exploitation Case: छतरपुर में बागेश्वर धाम से जुड़े सेवादार पर रेप का गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?