CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युवक पर फायरिंग का आरोप : हत्या में मुख्य गवाह है शिकायतकर्ता, बोला- हमलावरों ने कट्टे से दो फायर किए

युवक पर फायरिंग का आरोप : हत्या में मुख्य गवाह है शिकायतकर्ता, बोला- हमलावरों ने कट्टे से दो फायर किए

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। ग्वालियर के उपनगर मुरार में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या के इरादे से आए हमलावरों ने कट्टे से दो फायर किए। घटना शनिवार सुबह यादव मार्केट के पास की है। युवक पहले से सतर्क था, इसलिए वह बच गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों हमलावरों को पकड़ लिया गया है।

बता दें कि जिस युवक पर हमला हुआ, वह अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में मुख्य गवाह है। आगामी 8 अप्रैल को कोर्ट में आरोपियों की जमानत पर सुनवाई होनी है, जिसका पीड़ित विरोध कर रहा है। माना जा रहा है कि यह हमला उसे डराने के मकसद से किया गया।

वहीं जब पुलिस ने आरोपी पक्ष से पूछताछ की, तो उनका कहना था कि पीड़ित ने खुद फायरिंग करवा कर हमारी जमानत रद्द करवाने की साजिश रची है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए हमलावरों से पूछताछ कर रही है।

शहर के उपनगर मुरार निवासी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर ने मुरार थाना पहुंचकर सूचना दी है कि शनिवार सुबह घर के पास ही प्लॉट पर गायों को चारा डालकर वापस घर लौट रहे थे। यादव मार्केट के पास से निकल रहे थे कि तभी एक लड़का मिला और उसने बताया कि आपको दो लड़के बुला रहे हैं।

जब भूपेन्द्र ने मुड़कर देखा तो उनको लगा कि दोनों युवकों के इरादे नेक नहीं है। जिस पर वह अपने घर की तरफ तेजी से चलने लगे और अपने परिजन को कॉल करने लगे। इसी समय युवकों ने कट्टा निकालकर उन पर फायर कर दिया।

दो बार बदमाशों ने गोली चलाई, लेकिन वह बच निकले। इसके बाद उनके परिजन व स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और भाग रहे बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों को मुरार पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

शूटर्स के पकड़े जाने पर उलझा मामला

इस मामले में एक बात पुलिस के गले नहीं उतर रही कि हत्या के इरादे से शूटर्स आए थे। पीड़ित अलर्ट था और बच गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया।

जब पुलिस ने मामला टटोला और पांच साल पहले हत्या के आरोपियों तक पहुंची तो उनका कहना था कि हमने ऐसा कुछ नहीं किया है न ही करवाया है। दो दिन बाद हमारी जमानत पर सुनवाई है। हम ऐसी हरकत कैसे कर सकते हैं। इसमें हमारा ही नुकसान है।

भाई की हत्या में है मुख्य गवाह

बताया गया है कि साल 2020 में राजेश गुर्जर की सात नंबर चौराहा पर विनय पाल व उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस हत्याकांड में राजेश का बड़ा भाई भूपेन्द्र गुर्जर मुख्य गवाह है।

इस मामले में 8 अप्रैल कोर्ट में आरोपियों की जमानत पर सुनवाई होनी है। आरोपियों की जमानत न हो इसके लिए भूपेन्द्र गुर्जर ने आपत्ति लगाई है।

वकील ने भी धमकाया था

भूपेन्द्र का आरोप है कि 8 अप्रैल को इस मामले में आरोपियों की जमानत पर सुनवाई होनी है। जिसका हमारे द्वारा विरोध जताया जा रहा है। अभी हाल ही में इन लोगों ने अपने वकील के जरिए मैसेज भेजा था कि आप अपना आवेदन वापस कर लो वरना सही नहीं होगा।

बदमाशों से एक कट्टा और दस से पन्द्रह राउंड मिले हैं। मेरी जान को खतरा है और मैं कार्रवाई चाहता हूं। जो-जो लोग इसमें शामिल हैं। उन पर इनाम घोषित किया जाए।

बेहतर तरीकों से ट्रेनों की सफाई में करा रहा रेलवे, देश भर में लगे 80 Automatic कोच वाशिंग प्लांट
पिता ने बेटे से मंगाया चाकू और पड़ोसी युवक पर कर दिया जानलेवा हमला, भिलाई में पत्थर भी चला
Major action against online cricket betting in Raigarh : 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद
बच्चों को उपहार में दी गई संपत्ति को रद कर सकते हैं माता-पिता, मद्रास HC का बड़ा फैसला; जानें क्या है मामला
Chaman border : फिर बढ़ा तनाव, सीमा पर जमकर हुई फायरिंग, चार की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

Bhilai Steel Plant Worker Death
Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

Bhilai Steel Plant Worker Death : मंगलवार की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?