CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Major action against online cricket betting in Raigarh : 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

Major action against online cricket betting in Raigarh : 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

By Newsdesk Admin
13/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 मई । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपए नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपए की संपत्ति जब्त की है। (Major action against online cricket betting in Raigarh)

जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर और घरघोड़ा क्षेत्र में ऑनलाइन IPL सट्टा नेटवर्क पर एक साथ दबिश दी थी। कार्रवाई में सोनू देवांगन, हर्षित देवांगन, भरत गोयल, गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई थी।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रायगढ़ के खाईवाल करण चौधरी और जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार के इशारे पर पूरे नेटवर्क के संचालन की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल इनपुट, कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और फाइनेंशियल एनालिसिस के जरिए पूरे सिंडिकेट की जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि करण चौधरी रायगढ़, सक्ती, रायपुर, बिलासपुर से लेकर दिल्ली तक फैले नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था। सट्टे से कमाई गई रकम को कारोबारी चैनलों, पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर के माध्यम से कैश डंप कर हवाला नेटवर्क से ट्रांसफर किया जाता था। (Major action against online cricket betting in Raigarh)

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कृष्ण प्राइड टावर निवासी पुष्कर अग्रवाल और उसके पिता सुनील अग्रवाल ब्लैक मनी को हवाला के जरिए व्हाइट करने का काम करते थे। पुलिस ने फ्लैट में छापेमारी कर सुनील अग्रवाल के पास से 50 लाख रुपए नकद, नोट गिनने की मशीन और मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं पुष्कर अग्रवाल के कब्जे से 52 लाख 60 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी अपने निजी बैंक खातों के बजाय कर्मचारियों, परिचितों और सहयोगियों के बैंक अकाउंट व मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते थे ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके।

पुलिस के अनुसार करण चौधरी के खिलाफ पहले से जुआ-सट्टा, मारपीट, रंगदारी, अपहरण और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार की तलाश जारी है।

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में सट्टा, हवाला और संगठित आर्थिक अपराध से जुड़े किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Monsoon Session : सदन में जब थम गई आवाजें, पंडवानी की महान विभूति को इस तरह किया गया नमन
सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह पर ‘मौसम’ का साया: PM मोदी को रद्द करना पड़ा दौरा
Class 9th 11th Exam Time Table Chhattisgarh: सरकारी स्कूलों में अचानक आया वार्षिक परीक्षा शेड्यूल, छात्रों की बढ़ी टेंशन
Bhagalpur Brutality Video: गमछे से बांधकर घसीटा गया युवक, वायरल दृश्य ने झकझोरा शहर
सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब: भूतेश्वरनाथ में लंबी कतारें, हटकेश्वरनाथ में गणेश स्वरूप में शिव का श्रृंगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?