सीजी भास्कर, 22 सितम्बर। धमतरी में मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का पारिजात भवन आवास दिलाने के नाम पर 9 लाख 8 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। (Dhamtari Ministry Job Fraud)
सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : Job Fraud Bhilai : मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.70 लाख की ठगी
मंत्रालय में काम करने का दावा कर बनाया भरोसा : Dhamtari Ministry Job Fraud
पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2024 में पीड़ित मनीष साहू की रुद्री रोड स्थित एक होटल में दोनों आरोपियों से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि दोनों ने खुद को मंत्रालय में काम करने वाला बताया और पारिजात भवन आवास दिलाने का भरोसा दिया।
यह भी पढ़ें : Job Scam : मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आखिर कैसे ऐंठ लिए लाखों रुपए

पारिजात भवन आवास दिलाने के नाम पर भी धोखाधड़ी
आरोपियों ने मनीष को विश्वास में लेने के लिए उसे महानदी भवन के बाहर भी ले गए। इसके बाद आवास की कीमत 14 लाख 12 हजार रुपए बताकर अलग-अलग बैंक खातों, PhonePe, Google Pay और नकद के जरिए कुल 9 लाख 8 हजार रुपए लिए गए।
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने दो खाली चेक भी लिए थे। काफी समय बाद न नौकरी मिली और न आवास, जिसके बाद पीड़ित को ठगी का शक हुआ। रकम वापस मांगने पर 2 लाख 98 हजार रुपए लौटाए गए, जबकि बाकी रकम नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें : CG Job Fraud: मंत्रालय में नौकरी का सपना दिखाकर 12 लोगों से 70 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार
दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया : Dhamtari Ministry Job Fraud
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करने की बात कही है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना पर ब्रेक, जानिए नए नियम…
ख़बरें और भी हैं : नौकरी के नाम पर ₹20.5 लाख की ठगी: मंत्रालय के चपरासी ने खुद को बताया क्लर्क…


