CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खौफनाक कत्ल: गर्लफ्रेंड को लेकर हुई बहस के बाद दोस्तों ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

खौफनाक कत्ल: गर्लफ्रेंड को लेकर हुई बहस के बाद दोस्तों ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

By Newsdesk Admin
26/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जुलाई |

Contents
  • शराब पार्टी से शुरू हुआ खूनी खेल
  • कत्ल के बाद पहचान मिटाने की कोशिश
  • डबरी में तैरती बोरी से खुला राज
  • दोस्त ही निकले कातिल, स्कूटी और मोबाइल भी जब्त
  • रायपुर में बढ़ रही हत्याएं: 7 दिन में 6 मर्डर, साल में अब तक 30
  • ऑनलाइन खरीदे जा रहे हैं हथियार, नशे में हो रही वारदातें

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बचपन के दो दोस्तों ने एक तीसरे दोस्त की महज गर्लफ्रेंड को लेकर हुए झगड़े में बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बोरी में भरकर पानी से भरी खदान की डबरी में फेंक दिया। ताकि लाश डूब जाए, बोरी में पत्थर भी डाले गए थे।

यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है, जहां बीते एक हफ्ते में यह छठवीं हत्या है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पार्टी से शुरू हुआ खूनी खेल

24 जुलाई की शाम, तीनों दोस्त—दिनेश मानिकपुरी (20), साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25)—रायपुर के बेंद्री गांव के पास एक पुराने पत्थर खदान में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव की एक लड़की को लेकर बहस छिड़ गई, जो तीनों में से किसी एक की गर्लफ्रेंड थी।

गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने दिनेश के गले और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कत्ल के बाद पहचान मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने दिनेश के चेहरे और सिर पर पत्थर से वार कर पहचान मिटाने की कोशिश की। फिर लाश को बोरी में भरकर, उसके अंदर भारी पत्थर डाले और खदान की डबरी में फेंक दिया, ताकि शव पानी में डूब जाए और किसी को भनक न लगे।

डबरी में तैरती बोरी से खुला राज

24 जुलाई की शाम किसी ग्रामीण ने डबरी में एक बोरी को तैरते देखा, जिसमें से एक पैर बाहर निकला हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। FSL और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया गया कि लाश 3-4 दिन पुरानी है। सिर, गले और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, और शव सड़ चुका था।

दोस्त ही निकले कातिल, स्कूटी और मोबाइल भी जब्त

जांच में पता चला कि मृतक दिनेश को आखिरी बार साहेब और सोहन के साथ देखा गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और दिनेश का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। दोनों पर हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

रायपुर में बढ़ रही हत्याएं: 7 दिन में 6 मर्डर, साल में अब तक 30

रायपुर में जनवरी 2025 से अब तक 30 हत्याएं हो चुकी हैं। सिर्फ पिछले सात दिनों में ही 6 मर्डर हुए हैं। बीते 3 सालों में रायपुर जिले में कुल 220 हत्या के केस दर्ज हो चुके हैं। इन घटनाओं में अधिकतर हमले आपसी रंजिश, प्रेम संबंधों और पुराने विवाद की वजह से हुए हैं।

ऑनलाइन खरीदे जा रहे हैं हथियार, नशे में हो रही वारदातें

नवा रायपुर के एएसपी विवेक शुक्ला का कहना है कि अधिकतर अपराधी नशे की हालत में हत्या कर रहे हैं। हथियार जैसे चाकू अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खरीदे जा रहे हैं। आरोपी असली मोबाइल नंबर तो देते हैं, लेकिन एड्रेस फर्जी होता है, जिससे ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है।

Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी वेस्ट इंडिया से लड़ रहे हैं’, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल
Horticulture Success Story : खेती में क्रांति..! पीतांबर नायक की स्मार्ट फार्मिंग से हर सीजन में लाखों की कमाई
सुपेला अस्पताल में सुबह नशेड़ियों का उत्पात, तोड़ फोड़ मारपीट के विरोध में डाक्टर स्टाफ सहित पहुंचे थाना, तीन हिरासत में, दो और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना
बेटे की शादी पर लाखों खर्चने के बजाय 11 जोड़ों को दिया नया जीवन, रच दिया इतिहास
Bilaspur False NDPS Case : बेटियों का आरोप, पिता ने मां को झूठे NDPS केस में फंसाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?