CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Job Fraud: मंत्रालय में नौकरी का सपना दिखाकर 12 लोगों से 70 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

CG Job Fraud: मंत्रालय में नौकरी का सपना दिखाकर 12 लोगों से 70 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
07/09/2025
Share
RRB Technician
RRB Technician

बेरोजगारों से वसूले लाखों रुपये

छत्तीसगढ़ में एक बड़ा CG Job Fraud (Job Scam in Chhattisgarh) सामने आया है। मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगों ने बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ लिए।

Contents
  • बेरोजगारों से वसूले लाखों रुपये
  • पिता-पुत्र गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार
  • नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम
  • शिकायत से हुआ खुलासा
  • पुलिस की जांच और कबूलनामा

पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। अब तक कुल 12 लोगों से 70 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।

पिता-पुत्र गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में भेषराम देशमुख (62 वर्ष) और उसका बेटा रविकांत देशमुख (32 वर्ष) शामिल हैं। दोनों को अंजोरा थाना पुलिस ने बस स्टैंड दुर्ग से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 

वहीं, तीसरा आरोपी अरुण मेश्राम निवासी राजनांदगांव फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जांच में आरोपियों के पास से जमीन की रजिस्ट्री, बैंक पासबुक और एक डायरी बरामद की गई है।

नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम

CG Job Fraud (Job Fraud in Raipur Ministry) में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने बेरोजगारों से मंत्रालय में चपरासी की नौकरी दिलाने के लिए 2.50 लाख रुपये और बाबू के पद पर नियुक्ति के लिए 4 लाख रुपये तक की रकम वसूली। 

12 लोगों से करीब 70 लाख रुपये ऐंठे गए। आरोपियों ने इस रकम से ग्राम कुथरेल में 12 लाख रुपये का प्लाट खरीदा, जबकि बाकी रकम पिता-पुत्र ने खर्च कर दी।

शिकायत से हुआ खुलासा

यह पूरा मामला तब सामने आया जब बालोद जिले के ग्राम चिरवार निवासी संतराम देशमुख ने 2 जुलाई 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपियों ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 5 लाख रुपये ठग लिए।

लेकिन वादा पूरा नहीं किया। इस शिकायत के बाद धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में लोमश देशमुख और हेमंत कुमार साहू समेत अन्य पीड़ितों की भी शिकायतें सामने आईं।

पुलिस की जांच और कबूलनामा

6 सितंबर 2025 को पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने अरुण मेश्राम के साथ मिलकर युवाओं को मंत्रालय में नौकरी का झांसा दिया और 70 लाख रुपये ठगे। 
दोनों ने यह भी माना कि अपने हिस्से के 20 लाख रुपये में से 12 लाख रुपये जमीन खरीदने में लगाए हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ बाकी रकम का भी पता लगाने में जुटी है।
Sexual Harassment Case : संगीतकार सचिन संघवी यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS अफसरों के बदले प्रभार, रवि मित्तल को CM सचिवालय में नई जिम्मेदारी…
Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR
बड़ी खबर : सिरफिरे आशिक का कारनामा 🛑 युवती को मारी गोली, मौत 🛑 उसकी मां पर फायरिंग कर हुआ फरार 🛑 मामला “वन साईड Love”
डॉ कुलदीप सोलंकी होंगे “IMA” के नए अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चुनाव में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का दबदबा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?