CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NSUI President Fraud Allegation : NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, नौकरी और कारोबार दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत

NSUI President Fraud Allegation : NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, नौकरी और कारोबार दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत

By Newsdesk Admin
07/09/2026
Share
NSUI President Fraud Allegation
NSUI President Fraud Allegation

सीजी भास्कर, 07 सितंबर। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर रायपुर के एक युवक ने करीब 29 लाख रुपए की ठगी का आरोप (NSUI President Fraud Allegation) लगाया है। युवक का दावा है कि नौकरी लगवाने और अलग-अलग कारोबार दिलाने का भरोसा देकर उससे कई बार पैसे लिए गए, लेकिन न तो काम हुए और न ही रकम वापस की गई।

Contents
  • नौकरी, एजेंसी और ठेका दिलाने का दिया भरोसा लगाने का आरोप NSUI President Fraud Allegation
  • काम नहीं हुआ तो मांगे पैसे वापस
  • नीरज पांडेय बोले- आरोप गलत
    • खबरें और भी हैं…BSP Iron Theft Case : BSP में लोहा चोरी को लेकर बैज का सरकार पर हमला, बोले- सीएम हाउस तक जुड़े हैं तार

मामले में पुरानी बस्ती निवासी राजू सोनकर ने पुरानी बस्ती थाने, रायपुर पुलिस कमिश्नर और डिप्टी सीएम विजय शर्मा से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, नीरज पांडेय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है।

 

नौकरी, एजेंसी और ठेका दिलाने का दिया भरोसा लगाने का आरोप NSUI President Fraud Allegation

 

राजू सोनकर की शिकायत के मुताबिक, उसे सिप्ला कंपनी की एजेंसी या डीलरशिप दिलाने, डीकेएस अस्पताल में नौकरी लगवाने, कैंटीन का ठेका और रेत खदान का काम दिलाने का भरोसा दिया गया था।

इसके अलावा उसकी पत्नी को मंत्रालय में नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता का दावा है कि इन कामों के नाम पर उसने अलग-अलग समय पर रकम दी और कई बैंक ट्रांजेक्शन भी किए।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Terror : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 21 किसानों की धान की फसल रौंदी, बस्ती में घुसकर मकान भी तोड़ा

 

काम नहीं हुआ तो मांगे पैसे वापस

 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि तय काम पूरे नहीं होने पर उसने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन पैसे नहीं लौटाए गए। शिकायत में नीरज पांडेय के अलावा उनके भाई दीपक पांडेय और चाचा इंद्रासन पांडेय के नाम भी शामिल हैं।

राजू सोनकर ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उसने शिकायत के साथ भुगतान और बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज होने का भी दावा किया है।

 

यह भी पढ़ें : Sub Engineer Suspension : कोरबा में DMF के निर्माण कार्यों में बड़ी अनियमितता, 8 MM की जगह 6 MM सरिया लगाने पर सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश

 

नीरज पांडेय बोले- आरोप गलत

 

मामले में NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही नहीं हैं।

इधर, कुरुद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इस मामले को लेकर कांग्रेस और NSUI पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे लेकर संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

फिलहाल मामला शिकायत और आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

खबरें और भी हैं…BSP Iron Theft Case : BSP में लोहा चोरी को लेकर बैज का सरकार पर हमला, बोले- सीएम हाउस तक जुड़े हैं तार

Illegal Opium Farming Case : बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, 1.47 एकड़ खेत से 2 करोड़ की फसल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
जैव विविधता के संरक्षण के लिए ‘वेटलैंड मित्र’… पर्यावरण पर CM विष्णु देव साय की नई पहल
Mule Bank Accounts : साइबर ठगी की रकम खपाने वाले म्यूल बैंक खातों का खेल, पलारी पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
Smart Meter Protest : दुर्ग जनदर्शन में स्मार्ट मीटर पर फूटा गुस्सा, लोगों ने तोड़ा मीटर
SECL कर्मियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी:ड्राइवर की मौत, 7 घायल अंबिकापुर रेफर; 16 लोग सवार थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : बैज का बड़ा आरोप, BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस तक जुड़े होने का दावा, CBI-ED जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट (BSP Iron Theft Case) से…

Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री
Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री

मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) को लेकर तारीख…

Arpa Par Separate Municipal Corporation
Arpa Par Separate Municipal Corporation : अरपा पार अलग नगर निगम की मांग पर अनशन, सातवें दिन अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत

मांग को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक…

New Audi Q3 : नई ऑडी Q3 की लॉन्च डेट तय, जानें कीमत, इंजन और फीचर्स
New Audi Q3 : नई ऑडी Q3 की लॉन्च डेट तय, जानें कीमत, इंजन और फीचर्स

नई ऑडी Q3 (New Audi Q3) को लेकर…

NSUI President Fraud Allegation
NSUI President Fraud Allegation : NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, नौकरी और कारोबार दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?