CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Global Hunger Crisis : वित्तीय योगदान में कटौती से भुखमरी की कगार पर पहुंच सकते हैं 1.4 करोड़ लोग

Global Hunger Crisis : वित्तीय योगदान में कटौती से भुखमरी की कगार पर पहुंच सकते हैं 1.4 करोड़ लोग

By Newsdesk Admin
17/10/2025
Share
Global Hunger Crisis
Global Hunger Crisis

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य सहायता एजेंसी ने बुधवार को कहा कि शीर्ष दानदाताओं द्वारा वित्तीय योगदान में की गई कटौती से छह देशों में उसकी गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। एजेंसी ने चेतावनी दी कि इससे करीब 1.4 करोड़ लोग (Global Hunger Crisis) भुखमरी की कगार पर पहुंच सकते हैं।

पारंपरिक रूप से संयुक्त राष्ट्र की सबसे अधिक वित्तीय योगदान प्राप्त करने वाली एजेंसी रही विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा कि इस वर्ष उसका वित्तीय योगदान अब तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। इसका मुख्य कारण अमेरिका (डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत) तथा अन्य प्रमुख पश्चिमी देशों द्वारा अनुदान में की गई भारी कटौती है। एजेंसी ने आगाह किया कि उसकी खाद्य सहायता प्राप्त करने वाले 1.37 करोड़ लोगों को अब आपात स्तर की भुखमरी का सामना करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिन देशों में यह वित्तीय कटौती सबसे गंभीर प्रभाव डाल रही है, उनमें अफगानिस्तान, कांगो, हैती, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सूडान शामिल हैं। एजेंसी की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने कहा, “हम लाखों लोगों की जीवनरेखा को अपनी आंखों के सामने टूटते हुए देख रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है और तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।”

डब्ल्यूएफपी ने बताया कि इस वर्ष उसे पिछले वर्षों की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत कम वित्तीय योगदान मिलने की संभावना है, जिससे उसका अनुमानित बजट 10 अरब डॉलर से घटकर सिर्फ 6.4 अरब डॉलर रह जाएगा। उसे इस वर्ष अमेरिका से करीब 1.5 अरब डॉलर मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष के 4.5 अरब डॉलर की तुलना में बेहद कम है। अन्य शीर्ष दानदाताओं ने भी योगदान में कटौती की है, जिससे (Global Hunger Crisis) का खतरा और गहरा गया है।

मैक्केन ने कहा, “यह सिर्फ धन की कमी नहीं है। यह उस गहरी खाई का प्रतीक है जो बताती है कि हमें क्या करना चाहिए और हम वास्तव में क्या कर पा रहे हैं। अगर यह रुझान जारी रहा तो हम भुखमरी के खिलाफ दशकों की मेहनत से हासिल प्रगति खो देंगे।”

रोम स्थित एजेंसी का कहना है कि वैश्विक भुखमरी पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है, जहां 31.9 करोड़ लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। गाजा और सूडान में अकाल की स्थिति बन चुकी है, जबकि अफगानिस्तान में सहायता अब खाद्य असुरक्षित आबादी के 10 प्रतिशत से भी कम तक पहुंच रही है। कई लोग तो यह भी नहीं जानते कि उनका अगला भोजन कहां से मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह (Global Hunger Crisis) मानवीय आपदा में बदल सकती है।

दीपावली के अगले दिन Reel बनाने रेलवे ट्रैक गए दो दोस्त, हमसफ़र एक्सप्रेस की चपेट से गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम
नाराजगी नहीं, मुस्कुराते हुए जयशंकर और अब्दुल्ला खलील… भारत के करीब आ रहा ये मुस्लिम मुल्क, शहबाज को लगेगी मिर्ची
मध्य प्रदेश की राजनीति में सनसनी, एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल, क्या है सच?
ChatGPT Usage Study: तीन कामों में सबसे ज्यादा हो रहा है ChatGPT का इस्तेमाल
Bilaspur Pet Shop Registration: 5 दिन का अल्टीमेटम, बिना पंजीयन चल रही पालतू पशु दुकानें और ब्रीडिंग सेंटर होंगे सील

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court Airfare Hike
Supreme Court Airfare Hike : हवाई किराए में 700% तक बढ़ोतरी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Supreme Court Airfare Hike : 16 नवंबर को…

Green Crackers Permission 2026
Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति

Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में ग्रीन…

Hyderabad Marathon Death :
Hyderabad Marathon Death : हैदराबाद में मैराथन पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, नाश्ते के लिए जाते समय आया हार्ट अटैक

Hyderabad Marathon Death : कोम्मिनेनी गोपी आईटी कंपनी…

Imran Khan Unconditional Apology
Imran Khan Unconditional Apology : बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, इमरान खान को प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मांगनी पड़ सकती है माफी?

Imran Khan Unconditional Apology : अब 2 नवंबर…

Amit Shah Mock Parliament Remark
Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- नकली संसद में PM बन जाते, सोनिया जी का सपना पूरा हो जाता

Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?