CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नाराजगी नहीं, मुस्कुराते हुए जयशंकर और अब्दुल्ला खलील… भारत के करीब आ रहा ये मुस्लिम मुल्क, शहबाज को लगेगी मिर्ची

नाराजगी नहीं, मुस्कुराते हुए जयशंकर और अब्दुल्ला खलील… भारत के करीब आ रहा ये मुस्लिम मुल्क, शहबाज को लगेगी मिर्ची

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मई। न कोई संकोच, न नाराजगी, बस चेहरे पर मुस्कुराहट और लंबी चर्चा… भारत और मालदीव के रिश्तों को लेकर ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है. सोमवार (26 मई, 2025) को दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की दिल्ली में गर्मजोशी भरी बैठक हुई. दोनों विदेश मंत्रियों के चेहरे की मुस्कुराहट से साफ समझ आ रहा है कि एक साल पहले भारत और मालदीव के बीच जो थोड़ी बहुत दूरियां आई थीं, वो कम होने लगी हैं और रिश्ते वापस पटरी पर आ रहे हैं.

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान उनकी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात हुई, जिसकी एक तस्वीर जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील से आज मुलाकात कर बड़ी खुशी हुई. हम आतंकवाद के खिलाफ मालदीव के सपोर्ट और एकजुटता का स्वागत करते हैं. भारत हमेशा मालदीव की प्रगति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है.’

जब मुइज्जू ने भारत को लेकर दिखाए तल्ख तेवर
एक साल पहले मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने भारत को लेकर बेहद तल्ख तेवर दिखाए थे. उनकी सरकार के कुछ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं, जिसके लिए उनके देश के लोगों ने भी काफी नाराजगी जताई थी. सोशल मीडिया पर #BycottMaldives भी ट्रेंड हुआ था. भारतीय सैनिकों को भी वापस बुला लिया गया था, जो भारत की ओर से उपहार में दिए गए हेलीकॉप्टरों और डोर्नियर विमानों के संचालन और रखरखाव के लिए वहां पर तैनात थे. मोहम्मद मुइज्जू के फैसले के बाद भारत सरकार ने उन्हें वापस बुला लिया था.

मुश्किल में भारत ने मालदीव को दी आर्थिक मदद
इस सबके बावजूद भारत सरकार ने कभी मालदीव की तरफ उतना तल्ख रवैया नहीं अपनाया. मालदीव को आर्थिक मदद भी दी. पिछले साल अक्टूबर में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पांच दिन की यात्रा पर भारत आए थे. विदेशी मुद्रा संकट से गुजर रहे मालदीव को सरकार ने 6,300 करोड़ की वित्तीय सहायता देने का वादा किया था और ट्रेड डील पर भी चर्चा हुई थी. इस वित्तीय सहायता में 400 मिलियन डॉलर की करेंसी स्वैप डील और 30 अरब रुपये की अन्य डील शामिल थीं. हाल ही में मालदीव का 50 मिलियन डॉलर का ट्रेजरी बिल भी जारी किया गया है.

पहलगाम आतंकवादी हमले की मालदीव ने की कड़ी निंदा
अब्दुल्ला खलील एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की तीन-दिवसीय यात्रा पर आए हैं. यहां वह व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे, जिस पर पिछले साल अक्टूबर में मोहम्मद मुइज्जू की नई दिल्ली यात्रा के दौरान सहमति बनी थी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब्दुल्ला खलील ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और भारत के लोगों और सरकार के साथ मालदीव की एकजुटता और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई में भारत को अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया.

Cold Wave Alert North Chhattisgarh: उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिन कंपकंपाने वाली ठंड, 6 जिलों के चुनिंदा इलाकों में शीतलहर, फिर बदलेगा मौसम
दुबई से बारात लेकर पहुंचा जालंधर का दीपक, तीन साल इंस्टा पर हुए प्रेम की परीणिति, न पैलेस मिला और न ही मिली दूल्हन, भूखा-प्यासा पहुंचा थाना
Chhattisgarh Budget 2026: GYAN–GATI के बाद SANKALP, ओपी चौधरी ने खोला 1.72 लाख करोड़ का रोडमैप
Elephant Attacks : 2019 से 2023 तक हाथियों के हमलों में गई 2,800 से अधिक जानें
गला काटने’ का इशारा करते हुए पाकिस्तानी अधिकारी का वीडियो, पाक उच्चायुक्त बोले- ये छोटी बात, ज्यादा फोकस नहीं…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Supervisor Murder Case
Bilaspur Supervisor Murder Case : हथौड़े से हमला कर सुपरवाइजर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Bilaspur Supervisor Murder Case : आसपास के लोगों…

Bhilai Online Fraud Case
Bhilai Online Fraud Case : ऑनलाइन ठगी की रकम निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Fraud Case : गिरफ्तारी के बाद…

Raigarh Ganja Smuggling Case
Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस की घेराबंदी देख कार छोड़ भागे तस्कर, 3 बोरी गांजा बरामद होने की आशंका

Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस यह भी…

Jagdalpur History Sheeter Arrest
Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

Odisha History Sheeter Arrest : अब आरोपी से…

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 :फ्लू जैसे लक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?