CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कन्नौज में ‘प्यार का खौफनाक अंत’: पत्नी ने खाया जहर, पति बोला- ‘जेल नहीं जाना’ और दे दी जान

कन्नौज में ‘प्यार का खौफनाक अंत’: पत्नी ने खाया जहर, पति बोला- ‘जेल नहीं जाना’ और दे दी जान

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर 22 जून उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी की मौत के बाद पति ने भी पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि पहले पत्नी ने जहर खाया था. इलाज के दौरान कानपुर ले जाते वक्त पत्नी ने दम तोड़ दिया. इसके बाद पति ने पत्नी का शव देखकर कुछ ऐसा कहा जिसको सुनकर घरवाले सन्न रह गए. फिर उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया.

घर वाले जब तक युवक को अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसने ने भी दम तोड़ दिया. घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. ये पूरा पूरा मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर का बताया जा रहा है. अंबेडकर नगर निवासी पेशे से अधिवक्ता अरविंद कुमार की शादी डेढ़ साल पहले ही शिवानी नाम की महिला से हुई थी.

दोनों के बीच आपसी कुछ घरेलू विवाद हुआ, जिसके बाद शिवानी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जहरीला पदार्थ खाते ही शिवानी की हालत बिगड़ी तो घर वाले उसको पहले मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसको कानपुर रेफर कर दिया, तभी रास्ते में शिवानी ने दम तोड़ दिया. परिवार वाले शिवानी का शव लेकर घर आए.पति बोला-मुझे जेल नहीं जाना, फिर…इसके बाद पति अरविंद अपनी पत्नी शव देखकर बोलने लगा मुझे जेल नहीं जाना है. मैं भी अपनी पत्नी के साथ ही चला जाऊंगा, तभी चुपचाप कमरे में जाकर अरविंद ने जहरीला पदार्थ खा लिया.

थोड़ी देर बाद जब घर वालों को अरविंद के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी हुई तो वो लोग आनन फानन में अरविंद को भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही अरविंद ने भी दम तोड़ दिया.गुस्से और आपसी विवाद ने उजाड़ा परिवारआसपास के लोगों की माने तो अरविंद अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता था. उसको यह भी डर सता रहा था की पत्नी की मौत के बाद उसको जेल जाना पड़ सकता है, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया. वहीं इस घटना के बाद इलाके में दो शव एक साथ घर में रखे देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हर कोई यह सोच रहा था कि जरा सा गुस्सा और आपसी विवाद एक परिवार को एक पल में कैसे उजाड़ सकता है.

परिवार में मचा कोहरामघटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. कोई समझ नहीं पा रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया. अगर कोई बात भी थी तो आपस में उसको सुलझाया जा सकता था, लेकिन पहले पत्नी ने जहर खाया और उसके बाद पति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.फिलहाल मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. मामले में तिर्वा कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Allahabad High Court ‘Honourable’ Remark: ‘Honourable’ शब्द पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का कड़ा रुख, अफसरों के लिए इस्तेमाल पर उठाए गंभीर सवाल
Indian Navy Spy Case : देशद्रोह पर गांव की अदालत…विशाल यादव को जिंदा रहते हुए मृत घोषित कर दिया गया…!
भिलाई से राजनांदगांव “दिव्य रथ” नि:शुल्क बस, विधायक रिकेश ने हरी झंडी दिखा किया रवाना, हफ्ते में दो दिन चलेगी
HDFC Bank Shares Crash : गड़बड़ी की रिपोर्ट से हिला बाजार, एक झटके में डूबे 30 हजार करोड़
Rajasthan Gold Reserve : बांसवाड़ा की जमीन के नीचे छिपा 1.20 टन सोना, GSI रिपोर्ट से मचा हलचल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Case Video
CGPSC Case Video : आरोपी सोनवानी मेकाहारा में इलाज के दौरान बिना हथकड़ी दिखे, परिजनों से बातचीत का VIDEO

CGPSC Case Video : वायरल वीडियो (CGPSC Case…

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?