CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर, छत्तीसगढ़ में बोले गृहमंत्री अमित शाह

‘अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर, छत्तीसगढ़ में बोले गृहमंत्री अमित शाह

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

दंतेवाड़ा , 05 अप्रैल 2025 :

Union Home Minister Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है. मैं अभी माता दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर आया हूं. प्रार्थना करता हूं कि अगले चैत्र नवरात्रि तक यहां से लाल आतंक (माओवादी खतरा) का खात्मा हो जाए और हमारा बस्तर पूरी तरह से समृद्ध हो जाए.”

अमित शाह ने कहा, “अब वो समय चला गया जब यहां गोलियां चलती थीं और बम फटते थे. मैं उन सभी लोगों से, जिनके हाथ में हथियार हैं, सभी नक्सली भाइयों से हथियार छोड़ने का आग्रह करने आया हूं. जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश नहीं होता, लेकिन इस क्षेत्र को विकास की जरूरत है.”

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घोषणा की है कि जो गांव हर नक्सली को सरेंडर करवाएंगे, उस गांव को नक्सलमुक्त घोषित किया जाएगा और विकास निधि के रूप में एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसलिए आप सभी नक्सलवाद को छोड़कर मुख्यधारा से जुड़िए, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार आपकी पूरी सुरक्षा करेगी.”

केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटाई. मोदी जी गरीब के लिए काम कर रहे है, गरीब को राशन दे रहे है. हमलोग पूरे एरिया को लाल आतंक से मुक्त कराने का काम करेगें. अगले साल तक नवसलवाद खत्म हो जाएगा. हर गांव नक्सलीमुक्त होगा. इसका काम चल रहा है.”

BJP सरकार बस्तर के विकास के लिए कर रहा काम- अमित शाह

उन्होंने कहा, “हथियार के साथ विकास नहीं हो सकता है. नरेंद्र मोदी बस्तर को बदल देना चाहते है. विष्णु देव साय राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बने हैं. तेंदूपता का पैसा अब दलाल के पास नहीं जाता है. बस्तर के हर एक इलाके का विकास हो रहा है. बीजेपी सरकार ने बस्तर के विकास के लिए काम किया है. हम चाहते है कि बस्तर का युवा आगे जाएं, अपनी भाषा और परंपरा को आगे करें. आज पूरा बस्तर लाल आतंक से मुक्त होने की कगार पर है. विकास के रास्ते पर जा रहा है.”

पाक नागरिकों के वीजा पर रोक, पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम, एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश, CCS मीटिंग में कई बड़े फैसले
“कलेक्टर सर, मेरे अधिकारी SP हैं, मैं केवल उन्ही को रिपोर्ट करता हूं” ……. छत्तीसगढ़ में प्रभारी तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार मारपीट की घटना ने पकड़ा तुल, प्रशासनिक संघ ने कलेक्टर से की शिकायत
डोनाल्ड ट्रंप के कानून के बीच एलन मस्क का धमाका! लॉन्च की ‘अमेरिका पार्टी’, मचा सियासी घमासान
Raigarh Industry Safety Violation: सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 5 उद्योगों पर लगा 13.96 लाख का जुर्माना
Medicine Factory : एक दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, दो श्रमिकों की मौत 20 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Social Media : गंगरेल से आदिवासी संस्कृति तक, अब दुनिया देखेगी धमतरी की खूबसूरती
Dhamtari Social Media : गंगरेल से आदिवासी संस्कृति तक, अब दुनिया देखेगी धमतरी की खूबसूरती

धमतरी की खूबसूरती, संस्कृति और पर्यटन को दुनिया…

Chhattisgarhi Language 8th Schedule : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने की तैयारी, राज्यपाल ने समिति बनाने की कही बात
Chhattisgarhi Language 8th Schedule : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने की तैयारी, राज्यपाल ने समिति बनाने की कही बात

छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची (Chhattisgarhi…

Health Department Review
Health Department Review : रायपुर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश, HPV वैक्सीनेशन 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने पर जोर

सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को…

Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था
Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में सिकल सेल (Sickle Cell Chhattisgarh)  रोग…

Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज
Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी (Dhan…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?