CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जौनपुर की प्लाईवुड फैक्ट्री में आग, छत से कूदकर लोगों ने बचाई जान; देखें Video

जौनपुर की प्लाईवुड फैक्ट्री में आग, छत से कूदकर लोगों ने बचाई जान; देखें Video

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. फैक्ट्री में आग फैलने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई. आगजनी के बाद फैक्ट्री में मौजूद कुछ लोगों ने छत से कथित तौर पर कूदकर किसी तरह जान बचाई. हालांकि, जौनपुर और वाराणसी की फायर ब्रिगेड टीम और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका है.

दरअसल, पूरी घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव स्थित मकरा कस्बे की है. पशुपति प्लाईवुड फैक्ट्री के गोदाम में गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे गोदाम में रखी लाखों की प्लाई जलकर राख हो गई. आग की लपटें देखते ही देखते पूरे फैक्ट्री में फैल गई, जिससे फैक्ट्री में मौजूद कुछ मजदूर और कर्मचारी भी फंस गए.

छत से कूदने का प्रयास, फायर ब्रिगेड ने बचाया
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने से उसके अंदर मौजूद छह लोग फंस गए थे. चारों तरफ आग से घिरने के बाद सभी लोग जान बचाने के लिए छत पर चले गए. आग जब छत तक पहुंच गई तो वहां मौजूद लोगों ने कथित तौर पर कूदकर जान बचाने का प्रयास किया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पांच से छह लोग छत से नीचे उतरने के लिए प्रयास करते दिख रहे हैं.

पुलिस अधिकारी बोले
इस संबंध में केराकत के क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा स्थित पशुपति प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई थी. आग फैक्ट्री परिसर में स्थित कर्मचारी आवास तक बढ़ गई थी, जिसमें 6 लोग फंसे थे. उन्हें फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. आग पर काबू पाने के लिए जौनपुर के साथ ही वाराणसी से फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई. आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है.

विधायक संजय गायकवाड़ का विवादित बयान: “दक्षिण भारतीय डांस बार चलाते हैं, उन्हें ठेके न मिलें
Egg Powder : ओडिशा से यूरोप तक पहुंचा भारतीय अंडा पाउडर, पहली खेप ने खोले नए बाजार के दरवाजे
A woman was raped on the pretext of marriage : कृषि विस्तार अधिकारी को उम्र कैद
Big Break : राजधानी रायपुर में पकड़ाया हाई प्रोफाइल जुआ, देर रात होटल बेबीलोन कैपिटल में पुलिस ने छापा मार पकड़ा और घंटे भर बाद कार्रवाई कर मुचलका पर छोड़ा
Raipur stabbing case : नशा करने से रोकने पर परिवार पर चाकू से हमला, पति-पत्नी और बेटा गंभीर घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बॉबी देओल की मौत से खत्म होगी फिल्म? अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड फिल्म के सेट से वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

अली अब्बास जफर की आगामी अनटाइटल्ड रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर…

Minor Girls Assault Case : दुर्ग में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

Minor Girls Assault Case

Iran Supreme Leader Funeral : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को अंतिम विदाई

Iran Supreme Leader Funeral

IIM Raipur Chintan Shivir : दो दिवसीय चिंतन शिविर, सरकार बनाएगी विकास और सुशासन का रोडमैप

IIM Raipur Chintan Shivir

Constable Rape Case : शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, बाद में बोला- मैं शादीशुदा हूं

Constable Rape Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?