CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Commissioner Mahadev Kavre : कमिश्नर ने किया कलेक्टोरेट-अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण…काम में लापरवाही बरतने पर क्लर्क को थमाया नोटिस…मरीजों से की बातचीत…

Commissioner Mahadev Kavre : कमिश्नर ने किया कलेक्टोरेट-अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण…काम में लापरवाही बरतने पर क्लर्क को थमाया नोटिस…मरीजों से की बातचीत…

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

बिलासपुर, 11 अप्रैल। Commissioner Mahadev Kavre : महादेव कावरे ने आज जिला कलेक्टोरेट और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख एवं पंजियों के रखरखाव में पाई गई छोटी-मोटी कमियों को एक सप्ताह में अपडेट करने के निर्देश दिए।

जिला कार्यालय की खाद्य शाखा की सहायक वर्ग 2 भारती सिंह को कैश बुक एवं सेवा पुस्तिका अपूर्ण रखने पर शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता उपस्थित थे।

संभागायुक्त श्री कावरे ने लगभग एक घण्टे तक जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में किये गये निरीक्षण टीप एवं इनके पालन प्रतिवेदन की जानकारी (Commissioner Mahadev Kavre)ली। जिला कार्यालय में प्रमुख रूप से उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, नाजिर शाखा, वित्त शाखा, रिकार्ड रूम, खाद्य शाखा, खनिज शाखा एवं कोषालय शाखा का निरीक्षण किया।

उन्होंने इस दौरान प्रमुख रूप से सेवा पुस्तिका, कैश बुक, बिल बुक, पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, भर्ती आदि कार्यों के फाईल का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने अर्थदण्ड की वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कावरे ने खाद्य शाखा में धान खरीदी के बाद इसके निपटारे की प्रगति की जानकारी ली।

धान मिलान की प्रगति अत्यंत कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे जल्दी पूर्ण करने को कहा। उज्ज्वला गैस एवं राशन कार्ड की जानकारी भी ली। सेवा पुस्तिका एवं कैश बुक के अपूर्ण रखने पर सहायक वर्ग 2 भारती सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

श्री कावरे ने आज जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं और जरूरतों की सिविल सर्जन से जानकारी ली। विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से आत्मीयता पूर्वक चर्चा करते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं (Commissioner Mahadev Kavre)दी। निरीक्षण के दौरान सवेरे 10 बजे तक डेन्टल एवं आर्थोपेडिक डॉक्टरों एवं उनके सहयोगी स्टॉफ के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की एवं इनकी खबर लेने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र भी देखे।

फिलहाल 19 कुपोषित बच्चों की भर्ती कर देखरेख की जा रही है। उन्होंने बच्चों की माताओं से चर्चा कर यहां दिए गए सलाह के अनुरूप बच्चों का लालन-पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने मरीजों के लिए बन रहे भोजन का भी रसोई घर में जाकर निरीक्षण किया।

उन्होंने देखा कि अस्पताल में रोज मरीजों के चादर बदले जा रहे हैं। हर दिन अलग-अलग रंग के चादर निर्धारित किये गये हैं। शुक्रवार को पर्पल कलर का चादर आज बिछाया गया था। उन्होंने अस्पताल में भर्ती स्थानीय तेलीपारा निवासी 70 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिला का तत्काल वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए।

जिला अस्पताल में संधारित विभिन्न मदों की पंजी, सेवा पुस्तिका, बिल पंजी आदि का अवलोकन किया और बचे हुए कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने की मोहलत दी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता, हास्पिटल कंसल्टेन्ट शेफाली कुमावत भी उपस्थित थीं।

Chhattisgarh Aashirwad Ke Diye : 1.50 करोड़ से ज्यादा दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़, गांव से शहर तक दिखी जनभागीदारी
Rural Road Repair Chhattisgarh : सोता रहा सिस्टम, सड़क सुधारने खुद मैदान में उतरे ग्रामीण, अफसरों को दिखाया आईना
Mother-in-law acquitted in daughter-in-law suicide case : हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द की
ITI Vacancy Status Chhattisgarh: विधानसभा में सामने आई आईटीआई में रिक्त पदों की स्थिति, मंत्री खुशवंत साहेब ने दी जानकारी
CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sheikh Hasina requested new passport
शेख हसीना ने मांगा नया पासपोर्ट और पहचान पत्र, दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की तैयारी; ढाका प्रत्यर्पण पर अड़ा

Sheikh Hasina requested new passport : बांग्लादेश की…

Pakistan TV Anchor Murder
Pakistan TV Anchor Murder : पाकिस्तान में महिला टीवी एंकर की घर में गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में; फोरेंसिक जांच शुरू

Pakistan TV Anchor Murder : पाकिस्तान की फर्स्ट…

India vs New Zealand 3rd ODI Update
India vs New Zealand 3rd ODI Update : भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को झटका, चोट के कारण कई खिलाड़ी बाहर; टीम में नए चेहरे की एंट्री

India vs New Zealand 3rd ODI Update :…

Media Worker Mobile Snatching
Media Worker Mobile Snatching : रायपुर में बेखौफ बदमाश, मीडियाकर्मी का मोबाइल लूटकर फरार हुए 3 युवक

Media Worker Mobile Snatching : वारदात इतनी तेजी…

Theft at a liquor shop
Theft at a liquor shop : रायगढ़ में शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, कैश और महंगी बोतलें लेकर फरार

Theft at a liquor shop

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?