CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार में 40 दिनों में 17 नक्सली, 137 इनामी और 17 टॉप-10 अपराधी अरेस्ट, ADG ने तेजस्वी के पोस्ट पर जताई आपत्ति

बिहार में 40 दिनों में 17 नक्सली, 137 इनामी और 17 टॉप-10 अपराधी अरेस्ट, ADG ने तेजस्वी के पोस्ट पर जताई आपत्ति

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

बिहार , 12 अप्रैल 2025 :

Bihar News: बिहार में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए कुख्यात और इनामी अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. पिछले 40 दिनों में बिहार में 1 लाख के इनामी समेत 17 नक्सली, 137 इनामी अपराधी और विभिन्न जिलों के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 17 कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

पटना पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों एवं नक्सलियों के पास से 1 एके-47, 3 एसएलआर, 4 रेगुलर रायफल, 986 कारतूस समेत अन्य चीजें बरामद हुई हैं.

40 दिन में 4 बार नक्सलियों-अपराधियों से मुठभेड़

एडीजी ने बताया कि पिछले 40 दिनों में नक्सलियों एवं अपराधियों के साथ 4 बार मुठभेड़ हो चुकी है. गया के इमामगंज में 4 अप्रैल को जमुई के कटोरिया थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में 4 नक्सली गिरफ्तार किए गए थे. उनके पास से 4 रेगुलर रायफल और 527 कारतूस बरामद किए गए. एसटीएफ ने रोहतास के उदवंतनगर में छापेमारी के दौरान 1 एके-47 और 43 गोली बरामद की. उन्होंने कहा कि एके-47 बरामदगी मामले की जांच की जाएगी. इसके लिंक कहां तक जुड़े हुए है, इसकी पूरी गंभीरता से तफ्तीश होगी.

‘नेता प्रतिपक्ष की बताई अधिकांश घटनाएं आधारहीन’

एडीजी दराद ने कहा कि हाल में नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में हुई दर्जनों घटनाओं का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. इन सभी घटनाओं की मुख्यालय के स्तर से जांच कराई गई, तो महज 46 घटनाओं की ही पहचान हो पाई है. शेष घटनाओं के बारे में की सूचना नहीं मिली है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर इन घटनाओं से संबंधित न तो किसी स्थान का उल्लेख किया है और न ही इससे जुड़ा कोई अन्य विवरण ही दिया है.

जनवरी से मार्च तक 1632 आरोपियों की गिरफ्तारी

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स पोस्ट पर 117 घटनाओं का उल्लेख किया था. इसमें अधिकांश घटनाओं के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है. जिन 46 घटनाओं का जिक्र है, वे अधिकांश आपसी रंजिश, छोटे-मोटे लेनदेन या विवाद, प्रेम प्रसंग समेत ऐसी अन्य घटनाएं शामिल हैं. जनवरी से मार्च तक हत्या के मामले में 1632 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस पर हमला मामले में 947, लूट के 697 और डकैती के 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि संज्ञेय अपराध की दर बिहार में 277 है, जो राष्ट्रीय दर 467 से काफी कम है. देश में बिहार का स्थान 19वां है.

एडीजी ने पुलिस और एसटीएफ के स्तर से पिछले तीन महीने के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाई का उल्लेख किया. इसमें गिरफ्तार किए गए अपराधियों के बारे में जानकारी दी.

रेप किया, फिर चाकू से 15 वार, बेटी के गले पर खड़ा हो गया, ढाई करोड़ के मकान के खातिर सौतेले पिता ने….
OMG…..बच्चा..! बदल जाएगी तेरी किस्मत, बस पीछे मुड़ कर मत देखना…दिल्ली के होटल से चेकआउट करते ही हो गया “खेला”
मस्जिदों से अचानक हटाए जा रहे लाउडस्पीकर! अजित पवार से मुस्लिम नेताओं की अहम बैठक
दर्दनाक हादसा : चाचा को बचाने 20 फीट गहरे गड्ढे में उतरे दो भतीजों पर भी ढह गई मिट्टी, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, पौन घंटे की कड़ी मशक्कत बाद निकाले गए शव
‘हिंदू शेरनी तू कुछ दिनों की मेहमान है, तुझे खत्म कर देंगे, न सिंदूर…’, BJP नेता नवनीत राणा को पाकिस्तान से मिली धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?