CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा, भिखारी बन दिल्ली को बनाए रखा अवैध ठिकाना, 2 गिरफ्तार 

बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा, भिखारी बन दिल्ली को बनाए रखा अवैध ठिकाना, 2 गिरफ्तार 

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

दिल्ली , 12 अप्रैल 2025 :

Delhi Crime News: दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांगते दो ट्रांसजेंडरों की असलियत सामने आई तो दिल्ली पुलिस भी हैरान रह गई. एंटी स्नैचिंग सेल, दक्षिण-पश्चिम जिले की टीम ने जब गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ा तो यह एक मामूली गिरफ्तारी नहीं बल्कि अवैध घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज और इंटरनेशनल नेटवर्क की एक जटिल परत खोलने वाली कार्रवाई साबित हुई.

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार माही और तान्या की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है जो फर्जी आधार और पैन कार्ड के सहारे खुद को भारतीय बता रही थीं. पूछताछ में उन्होंने जो राज खोले वह न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती है बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी एक अलार्म है.

नकाब पहचान छिपाने का खेल

दोनों ट्रांसजेंडर महिपालपुर इलाके में किराए के मकानों में रह रही थीं. ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांग कर गुजारा कर रही थीं, लेकिन यह महज दिखावा था. दरअसल, वे इस पहचान के पीछे छुपकर दिल्ली में वर्षों से अवैध रूप से रह रही थीं. खुद को ट्रांसजेंडर दिखाने के लिए इन्होंने हार्मोनल इलाज और छोटी सर्जरी तक करवाई थी. ताकि ना सिर्फ लोगों की नजरों से बच सकें बल्कि पुलिस की पकड़ में भी न आएं.

मोबाइल में मिला बांग्लादेश का सबूत

दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी के वक्त बरामद मोबाइल फोन में प्रतिबंधित IMO ऐप मिला, जिससे वे बांग्लादेश में अपने परिवार से बात करती थीं. मोबाइल में एक आरोपी की बहन का बांग्लादेशी पहचान पत्र भी मौजूद था. दूसरे फोन से फेसबुक मैसेंजर के जरिए बांग्लादेशी संपर्कों से बातचीत चल रही थी.

फर्जी दस्तावेज और नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिंकी और इरारा उर्फ नताशा नाम की दो अन्य बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर ने उन्हें भारत में घुसने, दिल्ली पहुंचने और फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद की. इसके लिए भारतीय एजेंटों का इस्तेमाल किया गया. यह पूरा नेटवर्क न सिर्फ दस्तावेज बनवाता है बल्कि इन्हें दिल्ली जैसे महानगरों में बसाने का काम भी करता है.

दिल्ली पुलिस वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने इनके खिलाफ थाने में विदेशी अधिनियम की धारा 14/14A के तहत मामला दर्ज किया है. जल्द ही भारतीय दंड संहिता और आधार अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी. फिलहाल, दोनों को कानूनी औपचारिकताओं के बाद FRRO के डिपोर्टेशन सेंटर भेज दिया गया है.

President Draupadi Murmu Ambikapur Visit : सरगुजा में इतिहास दोहराने आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल
NH-30 Road Inspection: राज्यपाल डेका और CM साय ने काफिला रोककर देखा निर्माण कार्य, गुणवत्ता पर दिया सख्त संदेश
India Security Doctrine 2025: बदला सुरक्षा रुख, आतंकवाद पर दुनिया को भारत का दो-टूक संदेश
तो सही निकला अंदेशा, एटॉमिक सुरक्षा खतरे में पड़ने पर पाकिस्तान ने लगाई थी मदद की गुहार
मध्यप्रदेश में रोजगार का बड़ा मौका: 4 हजार नियुक्ति पूरी, 7,400 पदों पर प्रक्रिया जारी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Reservation Political Row
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार

Women Reservation Political Row : सोशल मीडिया पर…

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : बैठक में जिले…

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

Noida Flat Ceiling Collapse 
Noida Flat Ceiling Collapse : 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा; VIDEO वायरल

Noida Flat Ceiling Collapse : वीडियो सामने आने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?