CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रवेश वर्मा का दावा- ‘मेटकॉफ हाउस टी-जंक्शन पर फ्लाईओवर बनने से नॉर्थ दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति’

प्रवेश वर्मा का दावा- ‘मेटकॉफ हाउस टी-जंक्शन पर फ्लाईओवर बनने से नॉर्थ दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति’

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

दिल्ली , 12 अप्रैल 2025 :

Delhi Traffic News: दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने राजधानी के उत्तरी हिस्से में ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मेटकॉफ हाउस टी-जंक्शन पर फ्लाईओवर निर्माण परियोजना को मंजूरी दी है. यह फ्लाईओवर सिविल लाइंस ट्रॉमा सेंटर और DRDO कार्यालय के पास आउटर रिंग रोड पर बनाया जाएगा, जिसकी लागत 183 करोड़ रुपये होगी.

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक छह लेन फ्लाईओवर 680 मीटर लंबा होगा और इसका उद्देश्य दिल्ली के सबसे व्यस्त टी-जंक्शनों में से एक पर यातायात को निर्बाध बनाना है. साथ ही सड़क चौड़ीकरण, वर्षा जल निकासी, फुटपाथ निर्माण और बैक-टू-बैक यू-टर्न की व्यवस्था जैसे कई इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य भी इस परियोजना में शामिल हैं.

लोगों को जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा है कि यह परियोजना दिल्ली में विश्व स्तरीय सड़क नेटवर्क तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आधुनिक बुनियादी ढांचे’ और ‘जन-जीवन को सरल बनाने’ के विजन से प्रेरित है.

दरअसल, मेटकॉफ हाउस जंक्शन पर ट्रैफिक सिग्नल पर अत्यधिक प्रतीक्षा, सिग्नेचर ब्रिज तक ट्रैफिक की लंबी कतारें और विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों का दबाव लंबे समय से स्थानीय लोगों, बाजार संघों और यात्रियों के लिए समस्या बना हुआ था. 25 मार्च 2025 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस परियोजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने पर सहमति बनी.

किन-किन राज्यों के लोगों का भी मिलेगा इसका लाभ

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक फ्लाईओवर बनने के बाद स्थानीय आवागमन के साथ ही हिमाचल, पंजाब और हरियाणा की ओर जाने वाली इंटर स्टेट ट्रैफिक भी सुगम हो जाएगा. साथ ही ट्रॉमा सेंटर जैसी आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच में भी सुधार होगा. PWD का लक्ष्य है कि यह निर्माण कार्य तय समय में पूरा हो और आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो. इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था और नियमित सूचना देने की योजना बनाई गई है.

बॉम्बे हाई कोर्ट में कुणाल कामरा की याचिका: सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी की मांग
इज्जत लूट रहे युवक का महिला ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, कर्ज देकर जबरन बना रहा था शारीरिक संबंध
Post Office Schemes : बेटी से बुजुर्ग तक पैसा बढ़ाने का शानदार मौका, 8.2% ब्याज के साथ जानिए 72 लाख और 30 लाख वाली स्कीम का गणित
Balod Tractor Fire: किसान के बाड़े में देर रात लगी भीषण आग, 3 ट्रैक्टर और कार जलकर राख, CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस
Gaza School Attack : गाजा में स्कूल पर इजरायली हमला, पांच फलस्तीनी मारे गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV
Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV

हुंडई भारतीय बाजार में नई एसयूवी बेयॉन (Hyundai…

Bhupesh Baghel Election Petition : हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को राहत नहीं, चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

Bhupesh Baghel Election Petition : पूरा मामला पाटन…

T20 Cricket Records : टी-20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, संजू भी दिग्गजों की सूची में शामिल
T20 Cricket Records : टी-20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, संजू भी दिग्गजों की सूची में शामिल

संजू सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 9 हजार…

PM Modi Birthday : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया...
PM Modi Birthday : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday)…

IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान
IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?