CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में EV नीति 2.0 का ड्राफ्ट तैयार, महिलाओं को मिलेगी इतने हजार रुपये की सब्सिडी

दिल्ली में EV नीति 2.0 का ड्राफ्ट तैयार, महिलाओं को मिलेगी इतने हजार रुपये की सब्सिडी

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

दिल्ली , 12 अप्रैल 2025 :

Delhi New EV Policy: दिल्ली सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी 2.0 की घोषणा कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, इस पॉलिसी के तहत राजधानी की महिलाओं को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर 36,000 रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रस्ताव है. यह लाभ पहली 10,000 महिलाओं को मिलेगा, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस होगा और जो EV 2.0 लागू होने के बाद वाहन खरीदेंगी.

ड्राफ्ट के अनुसार, महिलाओं को यह सब्सिडी प्रति किलोवाट 12,000 रुपये की दर से दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 36,000 रुपये है. वहीं, सभी दिल्ली वासियों को EV खरीदने पर प्रति किलोवाट 10,000 रुपये की दर से अधिकतम 30,000 रुपये तक की सब्सिडी 2030 तक मिल सकती है.

ईवी खरीदने पर मिलेगी 36,000 रुपये तक की सब्सिडी

यानी जहाँ दिल्ली की पहली 10 हज़ार महिलाओं को सरकार दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन ख़रीदने पर 36 हज़ार तक की सब्सिडी दे सकती है तो पुरुषों और 10 हज़ार महिलाओं के बाद अन्य महिलाओं को भी साल 2030 तक दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन ख़रीद पर सरकार 30 हज़ार रुपये की सब्सिडी दे सकती है.

यह योजना दिल्ली के प्रदूषण से लड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. TERI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में पीएम 2.5 प्रदूषण का लगभग 47% हिस्सा वाहनों से आता है. वहीं, नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) प्रदूषण में वाहनों का योगदान 81% तक है. खासतौर पर डीज़ल वाहन पेट्रोल वाहनों की तुलना में तीन से सात गुना ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं.

नीति से जुड़ी आर्थिक राहत और स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद

अगर यह EV नीति लागू होती है, तो महिलाओं को सस्ती और स्वच्छ मोबिलिटी के विकल्प मिलेंगे, जिससे सड़कों पर पेट्रोल-डीज़ल वाहनों की संख्या में कमी आएगी. इससे न केवल वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.

साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहनों की परिचालन लागत कम होने के कारण उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार EV 2.0 पॉलिसी की आधिकारिक घोषणा आने वाले दिनों में कर सकती है.

नगर निगम में महिला पार्षदों ने पढ़ी नमाज, मेयर-सभापति बोले- अनुमति नहीं दी, पार्षद ने कहा- नमाज ही पढ़ी, बम लेकर नहीं गए
धर्म बदला पर नहीं हटा अछूत होने का टैग… SC में हलफनामा, जांच से आयोग का इंकार
Vi Extra Data Program बंद, प्रीपेड यूज़र्स के लिए नया सिरदर्द—क्यों रोक दी कंपनी ने ये सुविधा?
Crime News: 11वीं की छात्रा से सोशल मीडिया पर की दोस्ती फिर किया दुष्‍कर्म, आरोपित भी नाबालिग
तमिलनाडु Girls Hostel में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो शिक्षिकाओं की मौत, प्रभावित 3 महिलाएं भेजी गईं अस्पताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Road Accident : जिला पंचायत से लौट रहे रोजगार सहायक की सड़क हादसे में मौत
Dantewada Road Accident : जिला पंचायत से लौट रहे रोजगार सहायक की सड़क हादसे में मौत

जिला पंचायत से काम निपटाकर लौट रहे रोजगार…

US Car Prices
US Car Prices : अमेरिका में कार खरीदना हो सकता है सस्ता, नए नियम से कीमत में करीब 1.25 लाख रुपए तक की कमी

अमेरिका में नई कार खरीदने वालों के लिए…

Palari Crime
Palari Crime : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पलारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर…

Congress Protest
Congress Protest : बलौदाबाजार में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

तहत 28 सितंबर को बलौदाबाजार में जिला स्तरीय…

Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

करीब 11.39 लाख रुपए के भुगतान के बदले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?