CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » श्मशान घाट का नहीं हुआ उद्घाटन तो अंतिम संस्कार से रोका, बारिश के बीच टीन शेड पकड़कर बेटे की जलाई गई चिता

श्मशान घाट का नहीं हुआ उद्घाटन तो अंतिम संस्कार से रोका, बारिश के बीच टीन शेड पकड़कर बेटे की जलाई गई चिता

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के चंदेरी क्षेत्र के नानकपुर गांव में एक युवक का अंतिम संस्कार भारी बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे करना पड़ा. ऐसा सिर्फ इसलिए करना पड़ा क्योंकि गांव के श्मशान घाट का उद्घाटन नहीं हुआ था. मृतक युवक पवन कुमार अहिरवार (25) हाल ही में एक दुर्घटना में घायल हुआ था.

इलाज के बाद वह घर लौटा, लेकिन रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. फिर युवक की मौत हो गई. जब परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के नए श्मशान घाट लेकर पहुंचे, तो पंचायत सचिव सविता रजक ने कहा कि श्मशान घाट का उद्घाटन नहीं हुआ है. इसलिए वहां अंतिम संस्कार नहीं हो सकता. पूरा क्षेत्र लगातार बारिश की चपेट में था.

टीन की छत के नीचे जली चिता

ऐसे में मजबूर होकर परिवार वालों और ग्रामीणों ने पास के एक खुले मैदान में अंतिम संस्कार के अस्थायी इंतजाम किए. लोहे की टीन और लकड़ियों से ढांचा बनाया गया. कुछ लोग टीन को हाथ से पकड़े रहे, ताकि शव भीग न जाए. चिता जलाने के लिए बार-बार डीजल डालना पड़ा. इतना ही नहीं बारिश की वजह से चिता की आग कई बार बुझी.

ना लकड़ी मिली, ना सहायता राशि

यह दृश्य हर किसी के मन में यही सवाल छोड़ गया कि क्या मरने के बाद भी इंसान उद्घाटन का मोहताज होगा. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पंचायत से अंत्येष्टि सहायता राशि और लकड़ियों की व्यवस्था की भी गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं सुना. वहीं गांव के लोगों का कहना है कि श्मशान घाट महीनों पहले से बनकर तैयार है, लेकिन सिर्फ उद्घाटन न होने की वजह से ये अमानवीय स्थिति बनी.

यह घटना सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है. सवाल ये है कि अगर श्मशान घाट का उपयोग नहीं हो सकता, तो फिर उसका निर्माण किसलिए कराया गया. क्या अब किसी की मौत पर भी फीता काटने की रस्म पूरी होने का इंतजार करना होगा.

बेहतर तरीकों से ट्रेनों की सफाई में करा रहा रेलवे, देश भर में लगे 80 Automatic कोच वाशिंग प्लांट
पुणे में दर्दनाक हादसा : पानी की टंकी भरभराकर गिरी तीन मजदूरों की मौत, सात घायल पहुंचाए गए अस्पताल
Surajpur Birthday Murder Case : मामी-भांजा रिश्ते में हत्या, जन्मदिन बना खून का बहाना
Bitcoin Price Surge: 70,000 डॉलर के पार बिटकॉइन, क्रिप्टो बाजार में अचानक लौटी रफ्तार
नेहरू नगर में महिला ने साड़ी का फंदा बना कर ली खुदकुशी, वजह खंगालने जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?