CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिंदी अनिवार्य होगी या वैकल्पिक? विवाद के बीच महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने कर दिया क्लियर

हिंदी अनिवार्य होगी या वैकल्पिक? विवाद के बीच महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने कर दिया क्लियर

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर,19 जून 2025। Hindi Language in Maharashtra: महाराष्ट्र में मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पांचवीं क्लास तक हिंदी सामान्यतः तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी, लेकिन जिन बच्चों की इच्छा हिंदी के बजाय अन्य भारतीय भाषाएं पढ़ने की है, उन्हें तीसरी भाषा बदले की अनुमति होगी।

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने इस मामले में स्पष्टता से बयान दिया। मंत्री दादाजी भुसे ने कहा कि हिंदी की जगह पर अन्य कोई भाषा पढ़ने की इच्छा वाले बच्चों की संख्या हर कक्षा में कम से कम 20 होनी चाहिए। अगर न्यूनतम 20 विद्यार्थी ऐसी इच्छा जताते हैं, तो उस भाषा को पढ़ाने के लिए शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी, वरना वह भाषा ऑनलाइन पढ़ाई जाएगी।

मराठी न पढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई

सभी माध्यमों के स्कूलों में मराठी भाषा अनिवार्य होगी. जो स्कूल मराठी भाषा नहीं पढ़ाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी योजनाएं स्कूल शिक्षा आयुक्त स्तर से तुरंत की जाएंगी। मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के अलावा, अन्य माध्यम की स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक माध्यम भाषा, मराठी और अंग्रेजी– ये तीन भाषाएं पढ़ाई जाएंगी।

छठी से दसवीं कक्षा के लिए भाषा नीति राज्य पाठ्यक्रम आराखड़ा स्कूल शिक्षा के अनुसार ही लागू होगी। ऐसा भी मंत्री दादाजी भुसे ने स्पष्ट किया। पांचवीं कक्षा के लिए मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में हिंदी के संदर्भ में 16 अप्रैल 2025 के शासकीय निर्णय में उपरोक्तानुसार बदलाव किया गया है, यह जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग ने दी है।

राज ठाकरे ने क्या कहा था?

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, “मैंने दो पत्र लिखकर हिंदी को अनिवार्य भाषा बनाने का विरोध किया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया था कि हिंदी को अनिवार्य नहीं किया जाएगा, या कम से कम तृतीय भाषा के रूप में भी नहीं थोपा जाएगा। तीन भाषा की जो नीति लाई जा रही है, वह किस आधार पर लागू हो रही है? अन्य गैर-हिंदी भाषी राज्यों में यह लागू नहीं हो रहा। जैसे गुजरात में तीन भाषाओं में गणित, अंग्रेज़ी और गुजराती का विकल्प दिया गया है।

राज ठाकरे ने कहा था कि वे हिंदी के विरोध में नहीं हैं। यह एक बहुत अच्छी भाषा है और वह इसका सम्मान करते हैं, लेकिन उनका सवाल है कि महाराष्ट्र में ही हिंदी क्यों थोपी जा रही है?

शिमला: गाड़ी खड़ी कर घर में घुस रहा था युवक तभी आई मौत, ऐसे दिया गच्चा
ED Raid पर Ex सीएम भूपेश बघेल के ऑफिस ने दी प्रतिक्रिया, कार्यवाही का पंजाब से जोड़ा कनेक्शन, कहा – “पंजाब में कांग्रेस को रोकने का षड़यंत्र”
“जान पर खेल कुख्यात अपराधी को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र” – विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र
रायपुर दक्षिण सीट पर शाम 5 बजे तक 46.5 प्रतिशत हुआ मतदान
Ebola crisis deepens : कांगो और युगांडा में 87 मौतें, WHO ने जारी किया हेल्थ अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Press Meet in Bhilai
Press Meet in Bhilai : दुर्ग कलेक्टर और SSP ने पत्रकारों से किया खुला संवाद, ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम बना भरोसे और समन्वय का सशक्त मंच

Press Meet in Bhilai सीजी भास्कर, 27 जून।…

Bhilai Accident : हाईटेंशन लाइन के पास काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, करंट लगते ही 20 फीट नीचे गिरे

सीजी भास्कर, 27 जून। भिलाई के खुर्सीपार इलाके…

Elephant Video : खेत में पहुंचे हाथियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, पत्थर और पटाखों का VIDEO वायरल, वन विभाग करेगा कार्रवाई

सीजी भास्कर, 27 जून। रायगढ़ जिले में हाथियों…

BSP Iron Theft
BSP Iron Theft : बदरुद्दीन कुरैशी ने PM, CM और विधायक रिकेश को लिखा पत्र, उच्चस्तरीय जांच की मांग

BSP Iron Theft : अब इस मुद्दे पर…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 40 दिन चलाएगी अभियान

रिपोर्टर : दिनेश दुबे सीजी भास्कर, 27 जून।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?