CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मामी और भांजे की Love Story… दो बार घर से भागे, पंचायत में मामा ने फटकारा तो रची खौफनाक साजिश

मामी और भांजे की Love Story… दो बार घर से भागे, पंचायत में मामा ने फटकारा तो रची खौफनाक साजिश

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपने मामा की बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने में उसके चचेरे भाई और एक दोस्त ने भी साथ दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की है।

जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव का है। शुक्रवार सुबह एक पेड़ के नीचे खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय महेन्द्र प्रजापति उर्फ छोटू के रूप में हुई. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस ने शव के पास से बरामद पिकअप वाहन के नंबर के आधार पर सबसे पहले मृतक की पहचान की। इसके बाद सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली, जिससे तीन संदिग्धों की पहचान हुई।

जांच आगे बढ़ी तो परिजनों से पूछताछ के बाद शक की सुई आकाश, रोहित और छोटू उर्फ विजय भारतीय नाम के युवकों की ओर घूमी. तीनों को पुलिस ने मनौरी पुलिया के पास से पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी आकाश ने जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला था। उसने बताया कि मृतक छोटू उर्फ महेन्द्र उसका मामा था। आकाश ने कहा कि वह मामी की बहन से प्रेम करता था।

वह पहले भी दो बार उसे लेकर घर से भाग चुका था, जिससे परिवार में काफी तनाव हो गया था. रिश्तेदारों ने पंचायत कर मामला सुलझाने की कोशिश की थी, जिसमें मामा ने आकाश को जमकर फटकारा और अपमानित किया। इसी बात को लेकर आकाश के मन में बदले की भावना घर कर गई।

गुरुवार रात आकाश ने अपने चचेरे भाई रोहित और दोस्त छोटू उर्फ विजय के साथ मिलकर मामा की हत्या की योजना बनाई। तीनों ने महेन्द्र को सुनसान जगह बुलाया और वहां उसके सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना जैसा लगे।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा? : सीओ सतेंद्र तिवारी ने बताया कि हत्या वाली जगह पर पिकअप का नंबर मिला था, जिसके आधार पर शव की शिनाख्त की गई। फिर परिजनों से पूछताछ की गई. मृतक के मोबाइल को सर्विलांस से चेक किया। इसके बाद घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी आकाश ने बताया कि मृतक छोटू उर्फ महेन्द्र उसका मामा था। वह मामी से प्यार करता था, जिसके साथ वह दो बार घर से भाग चुका था. इसके बाद रिश्तेदारों में पंचायत हुई थी। उसी पंचायत में मामा छोटू उर्फ महेन्द्र ने डांटा था। उसी बात को लेकर चचेरे भाई रोहित व दोस्त छोटू के साथ मिलकर मामा की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Tiger Movement in Bastar: बाजावंड में फिर दिखे बाघ के ताजा निशान, गांव के आसपास बढ़ी सतर्कता
हनुमानगढ़ी से जारी हुआ फरमान, अब प्रसाद बेचने वालों को करना पड़ेगा ये काम
Rajya Shikshak Samman Samaroh : राज्य शिक्षक सम्मान समारोह: राज्यपाल रमेन डेका बोले- AI सहायक बने, नियंत्रक नहीं
चीन-PAK-बांग्लादेश की नजदीकी भारत की सुरक्षा को खतरा, बोले CDS अनिल चौहान
Dharmendra Pradhan Father Death: देवेंद्र प्रधान पंचतत्व में विलीन, बेटे धर्मेंद्र प्रधान ने दी मुखाग्नि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ;फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

PM Modi Mann Ki Baat 138th Episode
PM Modi Mann Ki Baat 138th Episode : मन की बात में PM मोदी का आतंकवाद पर संदेश, बोले- भारत अब आतंक को बर्दाश्त नहीं करता

PM Modi Mann Ki Baat 138th Episode :प्रधानमंत्री…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?