CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 3 लाख लगाकर 33 लाख गंवाए! रायपुर में Helth वर्कर से online ठगी, केरल पुलिस ने अकाउंट किया फ्रीज

3 लाख लगाकर 33 लाख गंवाए! रायपुर में Helth वर्कर से online ठगी, केरल पुलिस ने अकाउंट किया फ्रीज

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। रायपुर में शातिर ठग ने करीब 2 लाख 75 हजार रुपए भेजकर 33 लाख की ठगी की है। सरकारी कर्मचारी और उसकी पत्नी को शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर फंसाया था। मुनाफे के भेजे रूपये भी केरल में किए गए फ्रॉड के हैं, इसलिए केरल पुलिस ने पीड़ित के अकाउंट को फ्रिज कर दिया।

अब पीड़ित स्वास्थ्य कर्मी अपने अकाउंट को अन-फ्रीज कराने के लिए भटक रहा है। उसने मोवा पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें अपने साथ ठगी की वारदात के बारे में बताया है।

जानिए कैसे हुआ फ्रॉड : मोवा थाना प्रभारी कमलेश देवांगन ने बताया कि दलदल सिवनी निवासी मनोज कुमार स्वास्थ्य विभाग में काम करते हैं। वॉट्सऐप नंबर पर ठग ने खुद को SBI Securities और IBHK (IBHKR Z33-Origin Capital Increase Plan) का एजेंट बताकर संपर्क किया।

उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें पहले से कई लोग शामिल थे। ग्रुप में शेयर मार्केट में मुनाफे की गारंटी देने का दावा किया गया, जिसके बाद झांसे में आकर उन्होंने 7 अक्टूबर 2024 को अपनी पत्नी के एचडीएफसी खाते से यूको बैंक के एक खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर किए।

अलग-अलग खातों से 32.80 लाख ट्रांसफर : इसके तीन दिन बाद 2.75 लाख रुपए मुनाफे के रूप में वापस आए, जिससे उन्हें भरोसा हो गया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी ने 3 से 15 अक्टूबर 2024 के बीच अलग-अलग खातों में 32 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इन ट्रांजेक्शन में बंधन बैंक, यूको बैंक, ICCIC, HDFC और रोहताश इलेक्ट्रिसिटी जैसे खातों में रकम भेजी गई।

इस दौरान कुछ राशि उनके HUF खाते से भी भेजी गई। इसके बाद जब उनके खातों में कोई लेनदेन नहीं हुआ और बैंक से जानकारी ली गई, तो पता चला कि उनके खाते में 2.75 लाख रुपए एक फ्रॉड खाते से आए थे। जिस कारण उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिया गया है।

ठगी के पैसे खाते में किए ट्रांसफर : मनोज के बैंक अकाउंट में जो रुपए आए थे, वह फ्रॉड ने किसी केरल के व्यक्ति से ठगी कर भेजे थे, जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, त्रिशूर (केरल) को मामले की शिकायत की।

आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज ईमेल किए, लेकिन अब तक उनके खाते अन-फ्रीज नहीं हुए हैं।

पीड़ित मनोज ने बताया कि उनके खाते से सैलरी और लोन की किस्तें कटती हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। इस मामले में उन्होंने पुलिस से जल्द एक्शन लेने की मांग की है।

इन तरीकों से होता है फ्रॉड

  • शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा
  • अनजान लोगों के वॉट्सऐप ग्रुप में न जुड़ें
  • किसी प्रकार की किसी से जानकारी साझा न करें।
  • कस्टम विभाग, पुलिस अधिकारी, CBI या ED का अधिकारी बताकर ठगी।
  • पार्सल कैंसिल, पार्सल में एटीएम कार्ड, ड्रग्स का डर दिखाकर ठगी।
  • डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भी ठगी।
  • पार्सल के नाम पर एक मोबाइल नंबर पर कॉल करने कहा जाता है।
  • इससे कस्टमर का कॉल फारवर्ड एक्टिवेट हो जाता है।
  • कई जानकारियां ठगों के पास चली जाती है।
  • किसी भी लुभावने या सस्ती कीमतों पर मिलने वालों सामान को खरीदते समय कैश ऑन डिलीवरी में लेनदेन करें।
  • अनजान व्यक्ति जिसका नंबर आपके मोबाइल पर सेव नहीं है, उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, आधार एप डाउनलोड या सर्च करने से बचें।
  • खुद की पहचान छुपाकर इंटरनेट मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप जैसे सोशल माध्यम से अश्लील लाइव चैट करने से बचें।
Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भीषण भूकंप, 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घायल
रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए कब से कब तक भाइयों की कलाई पर बांध सकेंगी राखी
Assembly Elections 2026 : पांच राज्यों के चुनावी रण का आज बिगुल, शाम 4 बजे तारीखों का ऐलान कर सकता है आयोग
दुर्ग यूनिवर्सिटी में बंद हुआ सुविधा केंद्र:दूसरी दुकानों से ज्यादा रेट पर काम, शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने कराया बंद
Uproar over fake marriage party : ग्रामीणों के विरोध के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने कार्यक्रम किया स्थगित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Fraud Case : “फर्जी ‘केंद्रीय अधिकारी’ बनकर लाखों की ठगी

Raipur Fraud Case

E20 Petrol Rumours : दिल्ली में बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की मांग, सरकार बोली— अफवाहों पर न दें ध्यान

E20 Petrol Rumours

India ODI Preparation : टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वनडे की तैयारी के लिए दो हिस्सों में बंटा सपोर्ट स्टाफ

India ODI Preparation

Aamir Khan Third Marriage : गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, शाही रूबी रिंग बनी सबसे बड़ी चर्चा

Aamir Khan Third Marriage

Raipur Railway Project : 175 करोड़ की बड़ी रेल सौगात, CM साय ने जताया PM मोदी और रेल मंत्री का आभार

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?