CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्टूडेंट को टीचर की बेटी से हुआ प्यार, मंदिर में कर ली शादी तो मचा बवाल

स्टूडेंट को टीचर की बेटी से हुआ प्यार, मंदिर में कर ली शादी तो मचा बवाल

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. छात्र को ट्यूशन पढ़ने के दौरान अपने ही टीचर की बेटी से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली और अब सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगा रहे हैं।

मामला बिहार के जमुई अंतर्गत अलीगंज इलाके का है, जहां ट्यूशन के दौरान शुरू हुई ये प्रेम कहानी आठ साल बाद शादी के मुकाम तक पहुंच गई लेकिन अब यह प्रेमी जोड़ा अपने ही परिवार से जान का खतरा महसूस कर रहा है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं.

मामले की शुरुआत साल 2017 में हुई, जब अलीगंज बाजार के चाय दुकानदार अनिल राम का बेटा राजीव कुमार ट्यूशन पढ़ने शिक्षक जितेंद्र कुमार पांडेय के घर जाया करता था.

वहीं उसकी बेटी गुड़िया से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम हो गया. दोनों अलग-अलग जाति से थे, जिससे गुड़िया के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे. उन्होंने गुड़िया पर नज़र रखना शुरू कर दिया और उस पर तरह-तरह की पाबंदियां लगा दीं.

यहां तक कि उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा.गुड़िया के अनुसार, उसे खाना तक नहीं दिया जाता था और घर में कैद कर रखा जाता था. उसने बताया कि राजीव उसकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाता था और उसका पूरा ख्याल रखता था. प्रताड़ना से तंग आकर दोनों ने 17 मार्च 2025 को देवघर मंदिर में विवाह रचा लिया. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे मामला गरमा गया.

इसके बाद गुड़िया के परिजनों ने प्रेमी राजीव के पिता अनिल राम पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया. राजीव का आरोप है कि पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लेकर छोड़ने के बदले 10,000 की मांग की, जिसे चुकाने के बाद छोड़ा गया.

विवाह के बाद दोनों को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं, जिसके बाद वो पिछले कई दिनों से छुप-छुप कर रह रहे थे. आखिरकार दोनों ने जमुई के एसपी मदन कुमार आनंद से मिलकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई.

एसपी के निर्देश पर गुड़िया का 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया और कोर्ट के आदेश पर उसे राजीव के परिजनों को सौंप दिया गया. प्रेमी जोड़ा अब प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहा है।
Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार
Foreign Minister : भारतीय विदेश मंत्री बोले-दुनिया में दिलचस्पी लें, क्योंकि दुनिया आप में दिलचस्पी ले रही है…!
BJP Protest Raipur : राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
🛑 मौत के 18 दिन बाद शव निकाल कर कराया जायेगा पोस्टमार्टम 🛑 परिवार के आमरण अनशन पर बैठने के बाद जिला प्रशासन हरकत में
पुलिस थाने में ‘महाभारत’ मुंशी ने ASI को पीटा, ‘चोरों को छोड़ने’ पर हुआ था हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?