CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर हादसा: कंटेनर से टकराकर भागी कार ने दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत

बिलासपुर हादसा: कंटेनर से टकराकर भागी कार ने दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल |

बिलासपुर में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी महिला घायल है, जिसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। दोनों महिलाएं सफाईकर्मी है और वो रोज की तरह सुबह काम पर निकली थी। तभी यह हादसा हुआ। वहीं, घटना के बाद कार का ड्राइवर भाग गया। कार का एक हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

टीआई एसआर साहू ने बताया कि घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है। मूलत: मुंगेली जिले की रहने वाली अंजू टंडन (42) रामा मैग्नेटो माल में सफाई का काम करती थी। रोज की तरह वह सुबह काम पर जाने के लिए पैदल निकली थी।

तभी श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित रिलायंस डिजिटल के सामने पहुंची थी। इस दौरान एक अन्य महिला सकून बंजारे (40) भी पैदल चल रही थी। उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों महिलाओं को ठोकर मार दी।

मौके पर हुई मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में सफाई कर्मी महिला अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी महिला सकुन गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया है। वहीं, मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कंटेनर को ठोकर मारकर भागा चालक

इस दौरान अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से जा टकराई। जिससे कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

शराब दुकान हटने पर मार्केट व मोहल्ले ने विधायक रिकेश का किया अभूतपूर्व स्वागत, लड्डुओं से तौला, कहा – “जो शराब दुकान के पक्षधर थे जल्द उनके नाम सार्वजनिक करूंगा, अब शराब दुकान यहां मत आने देना चाहे कुछ भी हो जाए”
High Court Arbitration Appeal Dismissed : 221 दिन की देरी पर भारी पड़ी कानून की सख्ती, हाईकोर्ट ने हाईवे मुआवजा अपील खारिज की
BEO Suspended : युक्तियुक्तकरण में लापरवाही, विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित
Chhattisgarh Cold Wave: प्रदेश में सर्दी का कहर, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी, तापमान में और गिरावट के संकेत
Tiger Reserve : जंगल से आई खुशखबरी ने बढ़ाई उम्मीद, कैमरे में कैद हुआ ऐसा दुर्लभ नजारा जिसने चौंकाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gender Sabha Dhamtari
Gender Sabha Dhamtari : महिलाओं की छोटी संसद में उठेंगे गांव के बड़े सवाल

जेंडर सभा (Gender Sabha Dhamtari) में ग्रामीण महिलाएं…

Bear Nail Seized
Bear Nail Seized : मृत भालू के नाखून काटकर ले गए, दो आरोपी गिरफ्तार

मृत भालू के नाखून (Bear Nail Seized) काटकर…

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result)…

Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र…

Shivprakash Rai Death
Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

शोक की लहर है। निधन की खबर (Shivprakash…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?