CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Instagram Reel Addiction : इंस्टाग्राम पर रील डालने की आदत से गई महिला की जान

Instagram Reel Addiction : इंस्टाग्राम पर रील डालने की आदत से गई महिला की जान

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
Instagram Reel Addiction
Instagram Reel Addiction

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। सोशल मीडिया की लत कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अखोराखुर्द (जवाखाड़) में इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel Addiction) बनाने की आदत को लेकर हुए पति-पत्नी के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। बुधवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय महिला किरन पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने उसके पति कुंदन राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

रील बनाने की आदत से था पति परेशान

पुलिस के मुताबिक, मृतका की इंस्टाग्राम पर बार-बार रील अपलोड करने की आदत (Instagram Reel Addiction) को लेकर दंपती में रोज विवाद होता था। घटना से एक दिन पहले भी झगड़ा हुआ, जिसके बाद पति ने घर की बिजली का कनेक्शन काट दिया। अगले दिन जब पत्नी ने तार जोड़ने की जिद की, तो पति-पत्नी के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। गुस्से में पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से धमकाते हुए कहा कि अगर बिजली तार नहीं जोड़ा गया तो वह खुद को मार लेगी। इसी दौरान कुंदन ने पैर से धक्का दिया, जिससे चाकू उसके सीने में धंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद घबराकर पति ने चाकू फेंका

घटना के बाद डरे हुए कुंदन ने चाकू को निकालकर चूल्हे के पास फेंक दिया और गांव के ही हिरनराम के पास जाकर बताया कि उसकी पत्नी के सीने में चाकू लग गया है। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो किरन खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी। सूचना पर बरियों पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बोली – पारिवारिक विवाद में हुई घटना

राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद का है। महिला के सोशल मीडिया रील बनाने की लत को लेकर दंपती के बीच लंबे समय से तनाव था। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह अनजाने में हुई हत्या (Accidental Murder) प्रतीत होती है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

नक्सली संगठनों को बड़ा झटका! 2 दिनों में 45 नक्सलियों ने किया सरेंडर
School Students Harassment in Balod: दबंगों ने स्कूली छात्रों के कपड़े उतरवाए, पीटा और दी जान से मारने की धमकी
लक्ष्मी वर्मा की खास पहचान: छत्तीसगढ़ी संस्कृति से सजी साड़ी में राज्यसभा शपथ
Chhattisgarh Stamp Duty Reduction : घर खरीदने वालों के लिए राहत, छत्तीसगढ़ में 12% उपकर खत्म, विधानसभा में पास हुआ बड़ा बिल
Dantewada truck driver suicide case : सड़क हादसे के बाद दी जान, वीडियो में मारपीट और धमकी के लगाए आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

भाजपा संगठन (Chhattisgarh BJP Urban Election) की ओर…

Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार...रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?