CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खुर्सीपार की जनता का हमदर्द बनने का दिखावा न करें विधायक देवेन्द्र, OMG ये क्यों बोल गए निगम के Ex सभापति….

खुर्सीपार की जनता का हमदर्द बनने का दिखावा न करें विधायक देवेन्द्र, OMG ये क्यों बोल गए निगम के Ex सभापति….

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। गौतम नगर वार्ड 42 में सीवर लाईन संधारण/निर्माण कार्य का फैसला कांग्रेस की शहर सरकार का है। इसमें बाधित अवैध कब्जाधारियों की बेदखली कार्यवाही का निर्णय भी उन्ही का है। निगम के पूर्व सभापति राजेन्द्र सिंह अरोरा ने यह बड़ा दावा खुर्सीपार में तोड़फोड़ की घटना को लेकर किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कुछ दस्तावेज़ भी दिखाए जो उनकी बातों को संबल दें रहे हैं। उन्होंने कहा कि –

भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव खुर्सीपार की जनता के झूठे हमदर्द बनने का दिखावा न करें। अगर वे जनता के सच्चे हितैषी होते तो उनकी ही पार्टी के महापौर और उनकी परिषद् द्वारा ऐसे फैसले नहीं लिए गए होते जिस जोन में कार्यवाही हो रही है।

वहाँ का जोन अध्यक्ष भी कांग्रेस का और देवेन्द्र का खास होने का दिखावा करते है। वे भी क्यों मुकदर्शक बने रहे? वे क्या जनता को परेशान होने का इंतजार कर रहें थे ताकि अपने अपने नेता को झूठी संवेदना जताने बुलाकर राजनीतिक रोटी सेंक सकें।

श्री अरोरा ने कहा कि अगर देवेन्द्र जनता के सच्चे हमदर्द थे तो पहला नोटिस मिलते ही जनता के साथ नोटिस के खिलाफ कोर्ट क्यों नहीं चले गये। वे अपने लिए तो भाग भागकर कर कोर्ट जा रहे हैं अपनी पैरवी कराने के लिए बड़े बड़े वकील कर रहें हैं। देवेन्द्र की झूठ उद्धतपन, छल, कपट, प्रपंच की सियासत को अब भिलाई की जनता समझ चुकी है।

देवेन्द्र समझ लें कि “काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार-बार नही“ – अरोरा : 18 सितंबर 2020 को 14 वें वित आयोग की ओर से 10 करोड़ रुपये की राशि जोन में सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट के लिए स्वीकृति की गई थी। तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी देवेन्द्र स्वयं विधायक और महापौर दोनों पद पर थे।

सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट जो कि आज भी बहुत जरुरी है

कांग्रेस नेतृत्व राज्य और शहर सरकार ने उस राशि को जोन 01, 02, और 03 में अन्य विकास कार्यों के लिए बांट दिया। जोन 01 में 269.08 लाख रुपये जोन 02 में 257.07 लाख रुपये और जोन 03 में 203.75 लाख रुपये दिए गए लाईन संधारण / निर्माण का फैसला उन्ही का कार्यवाही भी कांग्रेस की शहर सरकार करवा रही है। आरोप जबरन भाजपा सरकार पर मढ़ रहे है।

ऐसा ही केनाल रोड निर्माण के दौरान लोगों की संवेदनाओं और भावनाओ के साथ छल किया विरोध का दिखावा करके राजनीतिक लाभ ले लिया, बाद में जब सड़क बन गई तो विकास का श्रेय लेने लगा। देवेन्द्र समझ लें कि काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं।

जनता सब समझ गई है कि कौन उनके सच्चे हितैषी है और कौन ढ़ोंग कर रहा है – अरोरा

श्री अरोरा ने कहा कि जहां तक गौतम नगर वार्ड 42 सीवर लाईन संधारण/निर्माण कार्य में बाधित अवैध कब्जाधारियों की बेदखली कार्यवाही की बात है। प्रभावितों का 31/12/2024 को पहली 28/01/2025 को दूसरी और 18/03/2025 को तीसरी बार नोटिस दिया गया।

निगम प्रशासन ने चिन्हाकिंत परिवारों को पीएम आवास आबंटित करने 28/02/2025 को फार्म भी दिया निधारित समय पर फॉर्म भरकर जमा नही करने पर सभी को निगम प्रशासन की ओर से पुनः व्यक्तिगत संपर्क और फोन कर फॉर्म जमा करने का अनुरोध किया गया। 

तब देवेन्द्र ने अपनी राजनीति करने के लिए ही लोगों को झूठा भरोसा दिलाया कि सीवर लाईन को बदल कर सामने सड़क की ओर से या पीछे से ले जाएगें। एक भी मकान प्रभावित नही होगा।

लोग उनकी बातों में आ गए अन्यथा अभी तक सभी प्रभावितों को पीएम आवास मिल गया होता। अरोरा का दावा है कि देवेंन्द्र ने हर बार की तरह अपनी झूठी वाहवाही के लिए लोगों को मुश्किलों को और बढ़ाया है।

रविवार को जब 28 मकान टूट चुके थे तब वह क्षेत्र में पन्द्रह मिनट रुके और अधिकारियों को अपनी खुद की गलती छुपाने के लिए जनता के सामने चिल्लाये और कहा कि कोई मकान नहीं टूटेगा और उनके जाते ही शेष मकानों पर कार्यवाही चालू रही। 

अरोरा ने कहा कि सच्चाई तो यही है कि पूरी कार्यवाही देवेंन्द्र की जानकारी में हो रही थी। उन्हे पता था कि उनके तथा महापौर के आदेश पर ही सिवरेज लाईन बदल रहें हैं। इस कारण मकान तो टूटेगे ही, कुछ समय राजनीति करके वे भाजपा को बदनाम करने के लिए प्रपंच करते रहे।

राजेन्द्र सिंह अरोरा पूर्व सभापति ने कहा कि जनता सब समझ गई है कि कौन उनका सच्चा हितैषी है और कौन ढ़ोंग कर रहा है।

ILT20 Retired Out Strategy: निकोलस पूरन की दिमागी चाल से बल्लेबाज रिटायर्ड आउट, मैदान पर दिखी हैरान करने वाली घटना
IPL 2025 : प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करने चेपॉक के मैदान में भिड़ेंगे दो Kings
 दुर्ग रेलवे स्टेशन से अगवा 18 माह का बच्चा तमिलनाडु से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
खाने में मिले कीड़े : College के Hostel का कीचन सील, कुत्ते चाट रहे थे बर्तन, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
BEO Suspended : युक्तियुक्तकरण में लापरवाही, विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?