CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murder Of Girl : लड़की की सरेआम गोली मारकर हत्या…इलाके में छाई दहशत…प्रेम-प्रसंग का मामला…

Murder Of Girl : लड़की की सरेआम गोली मारकर हत्या…इलाके में छाई दहशत…प्रेम-प्रसंग का मामला…

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

दिल्ली, 15 अप्रैल। Murder Of Girl : दिल्ली में डराने वाली घटना सामने आई है, यहां जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक लड़की की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सुंदर नगरी के  MIG फ्लैट्स के सर्विस रोड पर हुई है। बताया जा रहा कि मृतका की उम्र लगभग 20 साल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

जनता फ्लैट्स के पास रोड पर मारी गई गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात तकरीबन 10:30 बजे जीटीबी एंक्लेव के जनता फ्लैट्स के पास पार्क के बाहर रोड पर लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई (Murder Of Girl)है। मृतका की उम्र करीब 20 से 22 साल बताई जा रही है। गोली लगते ही मौके पर लड़की की मौत हो गई। वहीं, गोली की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई।

नहीं हो सकी लड़की की पहचान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी किया और लड़की की शिनाख्त के लिए आसपास पूछताछ की, लेकिन लड़की की लाश की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पता नहीं लगा पाई है कि लड़की कौन थी और कहां रहती थी।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि रात 10:30 बजे लड़की आखिर कहां जा रही थी और सबसे बड़ी बात कि कातिल कौन थे और कितने थे। पुलिस का कहना है कि लड़की की पहचान के बाद कातिलों को पकड़ ही कर ही कत्ल के मकसद से पर्दा उठ सकेगा।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही (Murder Of Girl)है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लड़की की लाश की शिनाख्त की कोशिश कर रही है लेकिन सरेआम 20 से 22 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या करने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने कही ये बात

शाहदरा एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने कहा, “करीब आधे घंटे पहले कॉल मिली है कि एक लड़की को गोली मार दी गई है। ये जीटीबी एन्क्लेव का इलाका है। शव देख के लग रहा है कि लड़की की उम्र 20 साल होगी। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। लड़की को 2 गोलियां लगी है, पोस्टमार्टम के बाद पूरी जानकारी मिलेगी।

AAP Breaking News : शराब घोटाले में बढ़ी CM केजरीवाल की मुश्किलें 🛑 अदालत ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत 🛑 27 अगस्त तक रहेंगे जेल में
बेटी के ससुराल से लौटते वक्त बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायलों की हालत गंभीर, क्षेत्र में पसरा मातम
पहली पत्नी के पास ज्यादा वक्त गुजारता था पति… दूसरी पत्नी ने सोते समय दबाया गला
टाटा मोटर्स को 8470 करोड़ हुआ मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान… JLR को लेकर खुशखबरी
Elon Musk’s big plan : X बनेगा ‘एवरीथिंग ऐप’, अब आ रहा है X Money फीचर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

Chamoli Tunnel Accident
Chamoli Tunnel Accident : हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 लापता; 2 घायलों का इलाज जारी

Chamoli Tunnel Accident :उत्तराखंड सरकार ने हादसे में…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Aler :प्रदेश के 33 जिलों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?