CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सात प्रदेशों में भाजपा बदलेगी अध्यक्ष, पार्टी को फरवरी में मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल से 3 जनवरी तक हो सकती है जिलाध्यक्षों की घोषणा, 15 जनवरी तक 29 में से आधे राज्यों में संगठन चुनाव हो जाएगा पूरा

सात प्रदेशों में भाजपा बदलेगी अध्यक्ष, पार्टी को फरवरी में मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल से 3 जनवरी तक हो सकती है जिलाध्यक्षों की घोषणा, 15 जनवरी तक 29 में से आधे राज्यों में संगठन चुनाव हो जाएगा पूरा

By Newsdesk Admin
29/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 दिसंबर। भाजपा में जल्द ही संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल होने वाला है। ऐसी संभावना है कि नए साल में फरवरी के पहले पखवाड़े तक पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल जाएगा है। संगठन चुनाव को लेकर आज दिल्ली में पार्टी की बैठक हुई, जिसमें इन चुनावों को लेकर चर्चा हुई है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष के आलावा सभी राष्ट्रीय महासचिव और संगठन चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी मौजूद रहे। राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और चुनाव अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए हैं। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के अधिकांश मंडलों में अध्यक्ष की घोषणा बाद जिला अध्यक्षों की संभावित पैनल सूची हाईकमान को भेज दी गई है। जिस पर मंथन बाद जिलाध्यक्षों के नाम वाले बंद लिफाफे खोल घोषणा की जा सकती है।

संगठन वरिष्ठों के मुताबिक जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा 30 दिसंबर से 3 जनवरी तक हो जाएगी, वैसे कोई पेंच फंसने पर यह घोषणा आगे भी बढ़ सकती है क्योंकि जिलाध्यक्ष के लिए 15 जनवरी तक का समय निर्धारित है। छत्तीसगढ़ में प्रदेश संगठन ने सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी के बाद पैनल बना कर नाम दिल्ली भेज दिए गए हैं, जिस पर क्रमानुसार मंथन कर केंद्रीय कमेटी जिलाध्यक्ष का नाम फायनल करेगी।

दूसरी तरफ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जून 2019 में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस लिहाज से नड्डा का कार्यकाल 2023 में खत्म हो चुका है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। भाजपा के संविधान के मुताबिक कोई व्यक्ति अधिकतम दो कार्यकाल तक लगातार अध्यक्ष रह सकता है। लेकिन नड्डा के केंद्रीय मंत्रिमंडल में जाने के बाद उनके दोबारा अध्यक्ष बनने की संभावना खत्म हो चुकी है। इसकी वजह भाजपा का एक व्यक्ति-एक पद का नियम है।

गौरतलब हो कि संगठन में मंडल अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने युवाओं को संगठन में अहमियत और महत्व देने के लिए पहले ही आयु सीमा तय कर चुकी है, इसके लिए जिलों के भीतर बनाए जाने वाले मंडल अध्यक्ष की उम्र 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई वहीं जिलाध्यक्ष की उम्र 45 से 60 साल के बीच होगी। जिलाध्यक्ष के लिए संगठन में 7 से 8 साल तक काम करने का अनुभव भी जरूरी किया गया है। इनका चुनाव 15 जनवरी तक पूरा कराए जाने का लक्ष्य है।

संगठन चुनाव को लेकर हुई बैठक में लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष रह चुके व्यक्ति को तीसरी बार मौका नहीं दिए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। साथ ही तय हुआ है कि संगठन के किसी पद पर काम कर रहे व्यक्ति को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के संविधान में स्पष्ट निर्देश हैं। पार्टी के संविधान की धारा-19 के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की व्यवस्था की गई है। धारा-19 के अनुसार पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद के सदस्य होंगे। पार्टी के संविधान में कहा गया है कि यह चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित नियमों के मुताबिक किया जाएगा। अध्यक्ष चुने जाने के लिए यह जरूरी है कि व्यक्ति कम से कम 15 साल तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा हो। धारा-19 के पेज में ही यह लिखा गया है कि निर्वाचक मंडल में से कुल 20 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की योग्यता रखने वाले व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। यह संयुक्त प्रस्ताव कम से कम 5 ऐसे प्रदेशों से भी आना जरूरी है, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हों। इसके अलावा इस तरह के चुनाव के लिए नामांकन पत्र पर उम्मीदवार की स्वीकृति भी जरूरी है। भाजपा के संविधान के मुताबिक कम से कम 50 फीसदी यानि आधे राज्यों में संगठन चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है। इस लिहाज से देश के 29 राज्यों में से 15 राज्यों में संगठन के चुनाव के बाद ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। हालांकि पार्टी के संविधान के मुताबिक इससे पहले 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव पूरे कराने हैं। इसके आलावा 15 जनवरी तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे, ऐसी खबर विश्वस्त सूत्रों से मिली है। जहां तक छत्तीसगढ़ की बात करें तो फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के अध्यक्षीय कार्यकाल को रिपीट किया जा सकता है।

Major action in Bilaspur : नकली ‘एवरेस्ट’ मसाला जब्त, बालाजी मूवर्स एंड पैकर्स पर रेड
“I’m Sorry Papa” 🛑 पिता को मैसेज भेज TCS की प्रोजेक्ट मैनेजर ने 8वीं मंजिल से लगाई छलांग 🛑 पति से विवाद बाद रहती थी अकेली
प्यार, ब्लैकमेल और मौत : पंखे से लटकी युवती, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
Badrinath Kapat Close : बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की यात्रा को विराम
अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, शिकायत होगी डायल 112 पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav : निकाय चुनाव में किसे मिलेगा बड़ा मौका, BJP-कांग्रेस ने बनाया प्लान, दावेदारों में बढ़ा सस्पेंस
Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav : निकाय चुनाव में किसे मिलेगा बड़ा मौका, BJP-कांग्रेस ने बनाया प्लान, दावेदारों में बढ़ा सस्पेंस

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh Nagar Nigam…

Mechka Tourism
Mechka Tourism : सोंढूर डैम की खूबसूरती देखने पहुंचे 5500 से ज्यादा पर्यटक, सुविधाओं की कमी बनी परेशानी

मेचका स्थित सोंढूर डैम में एक महीने में…

Chhattisgarh DA Hike : कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 58 से 60% करने की मांग, 1 जनवरी से एरियर पर जोर
Chhattisgarh DA Hike : कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 58 से 60% करने की मांग, 1 जनवरी से एरियर पर जोर

महंगाई भत्ता (Chhattisgarh DA Hike) 58 से बढ़ाकर…

Political Controversy : असम की घटना पर भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय का पलटवार, बोले- कांग्रेस का अंदरूनी विवाद सड़क पर आया
Political Controversy : असम की घटना पर भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय का पलटवार, बोले- कांग्रेस का अंदरूनी विवाद सड़क पर आया

सियासी विवाद (Political Controversy) को लेकर भाजपा के…

MBBS Admission : दूसरे राउंड में 963 में 895 एमबीबीएस सीटें भरीं, बीडीएस की 126 सीटें खाली
MBBS Admission : दूसरे राउंड में 963 में 895 एमबीबीएस सीटें भरीं, बीडीएस की 126 सीटें खाली

मेडिकल दाखिला (MBBS Admission) प्रक्रिया में बीडीएस की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?