CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार चुनाव में ले जाएंगे एक्सपोर्ट क्वालिटी… राजस्थान बीजेपी प्रमुख मदन राठौड़ ने अपनी महिला नेता को लेकर दिया बयान

बिहार चुनाव में ले जाएंगे एक्सपोर्ट क्वालिटी… राजस्थान बीजेपी प्रमुख मदन राठौड़ ने अपनी महिला नेता को लेकर दिया बयान

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

सीजी भास्कर 15 अप्रैल राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष मदन राठौड़ इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने पार्टी की एक महिला नेता को एक्सपोर्ट क्वालिटी का बताया, जिसके बाद सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला है और एक महिला का अपमान बताया है. साथ ही साथ मांग की है कि राठौड़ इस मसले पर माफी मांगें. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जयपुर में बिहार दिवस समारोह में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हम बिहार में भी प्रचार करने जाएंगे. ‘एक्सपोर्ट क्वालिटी’ (बीजेपी नेता सुमन शर्मा का जिक्र करते हुए) हमारे सामने बैठी हैं. मैं उन्हें भी वहां भेजूंगा. हम सबको भेजेंगे. बिहार को विकसित राज्य बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.’मदन राठौर के बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राठौड़ पर एक महिला नेता का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘यह बेहद शर्मनाक है. ऐसी अपमानजनक भाषा महिलाओं के प्रति बीजेपी नेताओं की मानसिकता को दर्शाती है. राठौड़ को टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिएबयान पर मदन राठौड़ ने दी सफाईवहीं, ‘एक्सपोर्ट क्वालिटी’ वाले बयान पर मदन राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा,

‘अगर कोई काबिल है तो उसे दूसरे इलाकों में भेजा जाना चाहिए ताकि उसकी काबिलियत का इस्तेमाल हो सके. मैंने कहा कि बिहार की बेटी राजस्थान आई है और चूंकि वह काबिल है तो वह वापस जाकर पार्टी के लिए प्रचार भी कर सकती है. इसमें क्या दिक्कत है? ‘एक्सपोर्ट’ से मेरा मतलब अच्छी क्वालिटी से था, एक अच्छी बहन, एक अच्छी बेटी, एक काबिल महिला. शब्दों का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. कांग्रेस के पास कोई असली मुद्दा नहीं है. सुमन शर्मा बिहार की बेटी हैं, जयपुर की बहू हैं और मेरी बहन जैसी हैं. वह एक काबिल नेता हैं.’बिहार चुनाव पर सियासत है तेजदरअसल, इस साल सितंबर या अक्टूबर में बिहार विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं, जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है.

बीजेपी हर राज्य से अपने चर्चित चेहरों के जरिए चुनावी राज्य में मतदाताओं तक पहुंचने बनाने के लिए रणनीति तैयार करती है. हाल ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह ने एक बयान में कहा कि अबकी बार बिहार का चुनाव पार्टी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, जबकि पार्टी हाईकमान पहले ही क्लियर कर चुका है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी चुनाव लड़ेगी. हालांकि मुख्यमंत्री के फेस को लेकर बीजेपी जवाब देने से बच रही है.

Nandanvan Jungle Safari Open : 26 January Holiday पर घूमने का प्लान है तो नोट कर लें ये अपडेट
बस्ती: हॉर्न बजाने पर टूटा कहर! भाई-बहन पर दबंगों का जानलेवा हमला, पुलिस पर उठे सवाल
Zubeen Kohinoor of Assam : PM मोदी ने ज़ुबीन गर्ग को असमिया संस्कृति का कोहिनूर बताया, दी श्रद्धांजलि, CG राज्यपाल गुवाहाटी रवाना
‘ये हैं पापा से प्रताड़ित होती रही हमारी बहन…’ – सोशल मीडिया पर छिड़ा Raghavi Pratap Singh vs Brijraj Pratap Singh विवाद
शादी में पहुंची हाई कोर्ट चीफ जस्टिस का दोनों iPhone चोरी, मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arms Act action in Bhilai
Arms Act action in Bhilai : हथियार लहरा रौब झाड़ने वाला पुलिस की गिरफ्त में आते ही खुद लहराने लगा, देखिए Video : दादर पुलिया से गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में…

Durg Cooperative Society Scam
Durg Cooperative Society Scam : दुर्ग में 15 लाख रुपये के धान और बारदाना गबन का खुलासा, सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार

जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26…

CAF Jawan Death
CAF Jawan Death : ड्यूटी पर जा रहे CAF जवान की सड़क हादसे में मौत

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल…

Bhilai Viral Assault Video : भिलाई के नेहरू नगर में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी और 5 अपचारी बालकों को पकड़ा

Bhilai Viral Assault Video

Supebeda Water Supply Project : 12 माह जल आपूर्ति के लिए एनीकेट निर्माण को हरी झंडी

सीजी भास्कर, 07 जून। किडनी बीमारी की समस्या…

You Might Also Like

Online Gaming Law Case
देश-दुनिया

Online Gaming Law Case : ‘अजीब देश है भारत’ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, सरकार से मांगा विस्तृत जवाब, अगली सुनवाई 26 नवंबर को

04/11/2025
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

सरला भट्ट मर्डर केस में बड़ा एक्शन : यासीन मलिक के घर समेत श्रीनगर में 8 ठिकानों पर SIA की रेड

12/08/2025
ED Office Raipur New Location
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर

18/03/2026
Rahul Gandhi Press Conference
देश-दुनियाराजनीति

Rahul Gandhi Press Conference : राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, फोड़ दिया हाइड्रोजन बम, ईसी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

18/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?