CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » US-China Tariff War: टैरिफ वॉर के बीच चीन ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका, जिनपिंग ने चाइनीज एयरलाइंस को सुनाया ये फरमान

US-China Tariff War: टैरिफ वॉर के बीच चीन ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका, जिनपिंग ने चाइनीज एयरलाइंस को सुनाया ये फरमान

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

15 अप्रैल 2025 :

US-China Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच शुरू हुए टैरिफ वॉर की चपेट में अब एविएशन सेक्टर भी आ गया है. चीन ने अपनी एयरलाइंस को अमेरिकी कंपनी बोइंग से जेट की डिलीवरी नहीं लेने का आदेश दिया है. चीनी सरकार ने अपने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे अमेरिका से एयरक्राफ्ट उपकरण और पार्ट्स की खरीद भी रोक दें.

एविएशन कंपनियों पर टैरिफ का असर

अमेरिका अब चीन से आयात पर 145 फीसदी तक टैरिफ लगा रहा है. वहीं चीन ने अमेरिकी आयात पर 125 फीसदी का जवाबी शुल्क लगाया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सरकार उन एविएशन कंपनियों की मदद करने पर विचार कर रही है, जो बोइंग जेट विमानों को लीज पर लेती हैं और उसके लिए ज्यादा पैसे चुकाती हैं. फिलहाल बोइंग और संबंधित चीनी एयरलाइंस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

उत्पादन और डिलीवरी पर पड़ेगा असर

एविएशन फ़्लाइट्स ग्रुप के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 10 बोइंग 737 मैक्स विमान चीनी एयरलाइन बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार है, जिनमें चाइना सदर्न एयरलाइंस कंपनी, एयर चाइना लिमिटेड और जियामेन एयरलाइंस कंपनी के दो-दो विमान शामिल हैं. प्रोडक्शन ट्रैकिंग फर्म की वेबसाइट के अनुसार, कुछ जेट सिएटल में बोइंग के फैक्ट्री बेस के पास खड़े हैं, जबकि अन्य पूर्वी चीन के झोउशान में फिनिशिंग सेंटर में हैं. जिन विमानों के कागजात और भुगतान पहले हो चुके हैं, उन्हें केस-बाय-केस आधार पर मंजूरी मिल सकती है.

दूसरा सबसे बड़ा एविएशन बाजार है चीन

चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एविएशन बाजार है. अगले 20 सालों में ग्लोबल एयरक्राफ्ट डिमांड में चीन की 20 फीसदी हिस्सेदारी होने का अनुमान है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते जूनयाओ एयरलाइंस कंपनी बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान की डिलीवरी में देरी कर रही थी, जिसे लगभग तीन सप्ताह में डिलीवरी देनी थी. बोइंग ने साल 2018 में कुल विमानों में से 25 फीसदी से ज्यादा चीन को सप्लाई किए थे, लेकिन साल 2019 में दो विमान के क्रैश होने के बाद चीन ने सबसे पहले बोइंग 737 मैक्स को ग्राउंड किया था.

साल 2024 में बोइंग के क्वालिटी पर सवाल उठे थे, जब जनवरी में बीच उड़ान में प्लेन का एक डोर प्लग फट गया था. चीन पहले से ही एयरबस SE की ओर झुकाव दिखा चुका है. वहीं घरेलू स्तर पर बनी COMAC C919 भी बोइंग का विकल्प बनता जा रहा है.

BJP का महाअभियान: आत्मनिर्भर भारत के लिए घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश
गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी आग, दो बेटियों की जिंदा जल कर मौत; माता-पिता झुलसे
न्याय देने के लिए खाप पंचायत ने मांगे कपल से पैसे… इनकार पर समाज से निकाला, पुलिस बोली- “होकर रहेगा जस्टिस”
BJP District Presidents Audio : बातचीत का ऑडियो वायरल, नाश्ते के खर्च को लेकर बढ़ा विवाद
शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक रिकेश सेन ने जब किया सवाल – “कब होगी 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती” तब विपक्ष भी बगलें ताकने लगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?