CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » JNU छात्र संघ चुनाव के लिए 7906 वोटर रजिस्टर्ड, 43 फीसदी महिला करेगी मतदान

JNU छात्र संघ चुनाव के लिए 7906 वोटर रजिस्टर्ड, 43 फीसदी महिला करेगी मतदान

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

15 अप्रैल 2025 :

Delhi News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में इस वर्ष छात्रसंघ चुनाव की तारीख 25 अप्रैल को तय कर दी गई हैं और परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन की मंजूरी के बाद चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं.

चुनाव समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार कुल 7906 छात्र मतदाता सूची में शामिल हैं. इनमें से 43 प्रतिशत महिला छात्र हैं, जबकि 57 प्रतिशत छात्र हैं. छात्र संगठन चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं और लगातार बैठक कर रणनीति बना रहे हैं.

नामांकन और मतदाता सूची में संशोधन 15 अप्रैल से शुरू

मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी. सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक छात्र अपनी जानकारी में बदलाव करवा सकेंगे. इसी दिन से नॉमिनेशन फॉर्म भी जारी किए जाएंगे. 17 और 21 अप्रैल को स्कूल स्तर की जनरल बॉडी मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी, जबकि 22 अप्रैल को यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी मीटिंग होगी.

JNU की प्रेसिडेंशियल डिबेट वर्षों से सबसे बड़ा आकर्षण इस चुनाव को लेकर हैं. 23 अप्रैल की रात को प्रेसिडेंशियल डिबेट आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्याशी अपनी बात रखेंगे. 24 अप्रैल को प्रचार पर रोक रहेगी. मतदान 25 अप्रैल को दो चरणों में होगा.

चुनाव में देरी को लेकर छात्रों ने जताई थी नाराज़गी

पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा. मतगणना उसी दिन रात 9 बजे से शुरू होगी, और अंतिम परिणाम 28 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. पिछली बार की तुलना में लगभग एक महीने देर से हो रहे हैं. 2024 में चुनाव मार्च में पूरे हो गए थे.

देरी को लेकर छात्रों ने आपत्ति भी जताई थी, जिसके बाद प्रशासन ने चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया.पिछले वर्ष की बात करें तो चार साल के लंबे इंतेज़ार के बाद छात्रसंघ चुनाव हुए थे वहीं चुनाव के नतीजे 2024 में यूनाइटेड लेफ्ट गठबंधन के पक्ष में रहे जिसके अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर जीत हासिल हुई थी.

जबकि संयुक्त सचिव पद पर बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (BAPSA) ने सफलता प्राप्त की थी. इस बार फिर से छात्र राजनीति के केंद्र में जेएनयू है, और सभी छात्र संगठन पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.

अब दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे नक्सली, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ विशेष कार्य योजना, सुरक्षा बलों के इस प्लान ने उड़ा दी नक्सलियों की नींद
ईडी का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में छापा
Big Break : ट्रेन में किन्नरों के भद्दे इशारे, “Bad Touch” 🛑 RPF छापेमारी में 59 पकड़ाए, 20 भेजे गए जेल, अब नहीं चलेगा खेल
Raebareli News: राहुल गांधी ने किया रेल कोच फैक्ट्री का दौरा, कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं
Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?