CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टहलते-टहलते हुई तकरार, Girlfriend के सिर और कमर पर गोलियां मार युवक फरार

टहलते-टहलते हुई तकरार, Girlfriend के सिर और कमर पर गोलियां मार युवक फरार

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। टहलने के दौरान तकरार जल्द ही झगड़े में तब्दील हो गई और 20 साल की एक लड़की की उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। मामला (Delhi Murder Case) दिल्ली के शाहदरा इलाके का बताया जा रहा है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 20 साल के रिजवान के रूप में हुई है। उसने सोमवार रात सायरा पर दो गोलियां चलायीं थीं।

दोनों के बीच झगड़ा हुआ था – पुलिस

पुलिस ने बताया, ”रिजवान और सायरा घटना के समय सैर पर थे. हमने कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। वे पहले सामान्य रूप से टहल रहे थे, लेकिन फिर ऐसा लगा कि उनके बीच झगड़ा हुआ।

सूत्र ने बताया कि रिजवान ने पिस्तौल निकाली और उसके सिर पर और पीठ पर गोली मार दी और भाग गया। पीड़िता के दो भाई और दो बहनें हैं। हाल ही में मां के निधन के बाद वह अपनी बहन 41 साल की सईदा और उसके पति के साथ कुड़ी कॉलोनी में रहने लगी. उसके पिता का बहुत पहले निधन हो चुका है।”

सायरा के परिवार के सदस्यों के अनुसार वह सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोने चली गई, लेकिन रात 10 बजे के आसपास वह घर में नहीं थी। परिवार के सदस्यों को किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं था, क्योंकि सायरा अक्सर रिजवान से मिलने के लिए बाहर जाती थी।

सोमवार देर रात करीब दो बजे उन्हें मामले की जानकारी पुलिस से मिली, जो उनके घर पर पूछताछ करने पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार देर रात PVR कॉल मिली कि एक लड़की को गोली लगी है और वह बेहोश पड़ी है।

सीसीटीवी से आरोपी का पता कर रही है पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जीटीबी Enclave थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और लड़की का शव बरामद किया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए अपराध टीम को बुलाया गया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए आस-पास के इलाकों से cctv फुटेज खंगाल रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने आरोपी को गिरफ्तार करने और यह पता लगाने के लिए कई टीम बनाई है कि उसने पिस्तौल कहां से खरीदी और उसकी पृष्ठभूमि क्या है। शुरुआत में हमें लगा कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। लेकिन हमारी टीम सभी कोणों से पूरे मामले की जांच कर रही हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Bilaspur Fertilizer Stock Seized : बिना प्राधिकार पत्र खाद बिक्री पर कार्रवाई, 120 क्विंटल खाद का स्टॉक सील
Ganja Seizure Chhattisgarh Odisha Border: पुलिस ने ट्रक से 7 लाख का गांजा जब्त किया, ओडिशा से एमपी ले जा रहा था ड्राइवर
Sukma IED Blast : सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट, महिला आरक्षक घायल
Free Bus Service Navratri : नवरात्र में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, डोंगरगढ़ तक चलेगी मुफ्त बस सेवा
Heavy Rain Forecast : मानसून फिर दिखाएगा असर, अगले 96 घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?