CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’ CM योगी के बयान पर भड़के मजीद मेमन, बोले- ‘उन्हें एक कान से…’

‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’ CM योगी के बयान पर भड़के मजीद मेमन, बोले- ‘उन्हें एक कान से…’

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 16 अप्रैल 2025 :

Murshidabad Violence News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’ वाले बयान पर वरिष्ठ वकील मजीद मेमन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘यूपी के सीएम ऐसी टिप्पणियां करते हैं जो किसी भी तरह के महत्व के लायक नहीं हैं. उन्हें एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देना चाहिए. दुर्भाग्य से, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते हैं और इसलिए वह जो कुछ भी बोलते हैं, उस पर कोई ध्यान नहीं देता.’

दरअसल, मंगलवार को यूपी के सीएम ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “बंगाल जल रहा है और मुख्यमंत्री चुप हैं, दंगाइयों को शांति दूत कहती हैं.” सीएम योगी ने यह भी कहा कि लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं?

सेकुलरिज्म के नाम पर दे रखी है दंगे की छूट- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, “याद कीजिए 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश को, हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था, इन दंगाइयों का उपचार ही डंडा है. बिना डंडे के मानेंगे नहीं. आप देख रहे होंगे कि बंगाल जल रहा है, वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं, दंगाइयों को शांति दूत कहती हैं, लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं, लेकिन सेकुलरिज्म के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगा करने की पूरी छूट दे रखी है.”

सीएम योगी ने ममता सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरा मुर्शिदाबाद एक सप्ताह से जल रहा है, राज्य सरकार मौन है, इस प्रकार की अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए और मैं वहां के न्यायालय को इस बात के लिए धन्यवाद दूंगा कि जिन्होंने वहां पर केंद्रीय बलों की तैनाती करके अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाया है.

‘उन्हें बांग्लादेश अच्छा लगता है तो वहां जाना चाहिए’

उन्होंने विपक्षी दलों की चुप्पी पर कहा कि सब लोग मौन हैं, मुर्शिदाबाद दंगों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मौन हैं, टीएमसी मौन है, वे धमकी पर धमकी दिए जा रहे हैं, बांग्लादेश के अंदर जो हुआ था, उसका समर्थन कर रहे हैं, अगर उन्हें बांग्लादेश अच्छा लगता है, तो उन्हें बांग्लादेश जाना चाहिए, क्यों भारत की धरती पर बोझ बने हुए हैं?

सीएम योगी ने जिक्र किया कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आभारी हैं, जिन्होंने वक्फ कानून को लाकर गरीबों की जमीनों पर डकैती पर लगाम लगाने का काम किया है, अब जो जमीन वापस आएगी, उस पर अस्पताल, गरीबों के लिए घर, ऊंची इमारतें, स्कूल और विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि निवेश के लिए भूमि बैंक बनाया जाएगा. लेकिन, किसी को भी जमीन पर कब्जा करने और गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. इसलिए ये लोग चिंतित हैं क्योंकि जमीन के नाम पर लूट बंद होने वाली है. यूपी के सीएम के इसी बयान को लेकर राजनीति शुरू हो गई है.

Magadh Express Accident: दो हिस्सों में बंटे एक्सप्रेस के डिब्बे, बक्सर-डीडीयू रेल खंड पर बड़ा रेल हादसा
Lalu Yadav Kidney : किडनी दान पर उठी अफवाहों पर रोहिणी आचार्य का पलटवार, विरोधियों को दी खुली चुनौती, बोलीं साबित करो वरना माफी मांगो
Bhilai Nagar Breaking : MLA देवेंद्र यादव को फिलहाल राहत नहीं, कोर्ट ने फिर बढ़ाई 7 दिनों की न्यायिक रिमांड
इस कांग्रेस नेता ने कर दी मजेदार तुलना, कहा – “राहुल गांधी अपने पिता राजीव से ज्यादा बौद्धिक, राहुल बेहतर स्ट्रेटजी बनाते हैं, प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण”
₹5-5 लाख में फर्जी डिग्री बांट रही थी ये यूनिवर्सिटी, STF ने चेयरमैन समेत 10 को पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Bar Assault Case : युवक ने वेटर का गला दबाकर की मारपीट

Mahasamund Bar Assault Case

Diljit Dosanjh San Francisco Concert Incident : अमेरिका कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तानी समर्थक ने स्टेज पर चढ़ने की की कोशिश

Diljit Dosanjh San Francisco Concert Incident

GPM Muslim Community Protest : सरकारी स्कूलों में मंत्रजाप अनिवार्य करने के फैसले का विरोध

GPM Muslim Community Protest

Raigarh Railway Station Fight : ट्रेन छूटने के बाद यात्री और कैंटीन स्टाफ में जमकर मारपीट

Raigarh Railway Station Fight

Ambikapur Viral Audio Controversy : मचा सियासी बवाल, मैदान आवंटन में पैसों की मांग का आरोप

Ambikapur Viral Audio Controversy

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?