CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी में कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी, योगी सरकार इन शहरों में बना रही है नए छात्रावास

यूपी में कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी, योगी सरकार इन शहरों में बना रही है नए छात्रावास

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 16 अप्रैल 2025 :

UP News: उत्तर प्रदेश की कामकाजी महिलाओं को अब सुरक्षित और सुविधाजनक आवास के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद में वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी है. यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.

सरकारी जानकारी के मुताबिक, इन तीनों जिलों में कुल 8 आधुनिक छात्रावास बनाए जाएंगे. हर छात्रावास में 500 महिलाओं के रहने की सुविधा होगी. इसका मतलब है कि कुल 4,000 कामकाजी महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा. ये छात्रावास आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, जहां सुरक्षा, भोजन, चिकित्सा और परिवहन जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी.

इस परियोजना को केंद्र सरकार की “स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (SASCI)” योजना के तहत मंजूरी मिली है. इसके तहत कुल 381.56 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है, जिसमें से 251.82 करोड़ की पहली किस्त पहले ही जारी हो चुकी है. राज्य सरकार ने यह राशि महिला कल्याण विभाग को सौंप दी है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके.

जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद

सरकार ने निर्माण एजेंसी भी तय कर दी है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है. महिला कल्याण विभाग की निगरानी में यह परियोजना लागू की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी कई बार कह चुके हैं कि प्रदेश की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन उनकी प्राथमिकता है. इसी सोच को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई गई है.

गौरतलब है कि प्रदेश के बड़े शहरों में बड़ी संख्या में महिलाएं नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में आती हैं. लेकिन सुरक्षित और सस्ती रहने की सुविधा न मिलने के कारण उन्हें कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. खासकर अकेली रहने वाली महिलाएं या छोटे कस्बों से आने वाली युवतियां, जिनके पास खुद का घर या रिश्तेदारों का सहारा नहीं होता.

सरकार के इस कदम की महिला संगठनों ने सराहना की

इस योजना के लागू होने से न सिर्फ उन्हें एक सुरक्षित ठिकाना मिलेगा, बल्कि आत्मनिर्भर बनने के रास्ते भी आसान होंगे. महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की है. साफ है कि योगी सरकार अब महिला कल्याण को लेकर नीतिगत और जमीनी दोनों स्तरों पर तेजी से काम कर रही है. आने वाले दिनों में यह योजना प्रदेश की अन्य बड़ी जगहों तक भी पहुंच सकती है, जिससे और अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके.

‘आतंकी मसूद अजहर की चीख-पुकार आई सामने, वह कहता पाया गया कि…’, ऑपरेशन सिंदूर पर संजय सिंह का बड़ा बयान
Naxal Surrender Policy Chhattisgarh : अब जेल में बंद नक्सलियों का भी होगा पुनर्वास, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया ‘जंगल से जेल तक’ का मेगा प्लान
लिव-इन-पार्टनर को मार डाला, फिर 11 दिन बाद खुद भी दे दी जान… फ्लैट से आई बदबू ने खोला राज
UP की सास के बाद MP के ससुर की तलाश, बहु के साथ किया ऐसा कांड कि होना पड़ा फरार
सब छिन गया… फिर, 34 साल की इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने छोड़ दी एक्टिंग, गुपचुप शादी रचा वृंदावन में डाला डेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?