CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्रिकेटर शाकिब ने यूनुस को लगाई लताड़, बोले- मेरी संपत्ति जब्त करना आसान नहीं

क्रिकेटर शाकिब ने यूनुस को लगाई लताड़, बोले- मेरी संपत्ति जब्त करना आसान नहीं

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर 16 अप्रैल बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि राजनीति और व्यापार से जुड़ी उनकी गतिविधियां हैं। राजनीति में उतरने और कारोबारी विवादों के चलते शाकिब को संपत्ति जब्त करने का नोटिस मिला है. इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. शाकिब ने अपनी नाराजगी सिर्फ अपनी नाराजगी ही नहीं जाहिर की, बल्कि यूनुस समेत उन सभी पर निशाना साधा, जिन्होंने उन्हें इस स्थिति का जिम्मेदार ठहराया.

शाकिब ने इंटरव्यू में साफ कहा कि मेरी 35 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले कारोबार की पूरी ज़िम्मेदारी मुझ पर डाल दी गई, जबकि बाकी 65 प्रतिशत के हिस्सेदारों का नाम तक सामने नहीं लाया गया. उनका इशारा साफ था कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया, क्योंकि उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल करके बाकी लोग छुपे रहना चाहते हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कारोबार में नुकसान कोविड-19 महामारी के कारण हुआ और उस वक्त न तो उत्पादन हो सका और न ही समय पर कर्ज की अदायगी हो पाई.क्या है शाकिब के बिजनेस का झोल?शाकिब के मुताबिक, केवल 4.5 करोड़ टका की देनदारी थी, जिसमें उनकी हिस्सेदारी महज़ 1.2 करोड़ टका थी. इसके बावजूद उनकी संपत्ति जब्त करने का नोटिस उन्हें अनुचित और अव्यवहारिक लगा. उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों के कर्जदार खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन मुझे ही टारगेट किया गया, सिर्फ इसलिए कि मेरा नाम बड़ा है।

” इस बयान से उन्होंने उन अधिकारियों और आलोचकों पर भी हमला बोला, जो उन्हें दोषी ठहरा रहे हैं.शेयर मार्केट के निवेश पर भी उठे सावलअपने शेयर मार्केट निवेश को लेकर उठे सवालों पर भी शाकिब ने बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद कभी ट्रेडिंग नहीं की, न उनके पास ट्रेडिंग ऐप है और न ही उन्होंने खुद से कोई लेन-देन किया. उन्होंने सिर्फ एक व्यक्ति को पैसा निवेश करने के लिए दिया था, लेकिन उसमें पूरी राशि डूब गई. शाकिब का दावा है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि मैंने शेयर बाजार से एक टका भी निकाला है, तो मैं अपनी सारी संपत्ति देने को तैयार हूं.सिस्टम को बदलना चाहता था- शाकिबराजनीतिक आरोपों पर शाकिब बोले, “अगर राजनीति में आना गुनाह है, तो भविष्य में कोई भी इसमें शामिल नहीं हो सकेगा. मैं सिस्टम को भीतर से बदलना चाहता था.”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें अपना पक्ष साफ करने का मौका मिलेगा और वो जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार हैं.आखिर में शाकिब ने भावुक अंदाज में कहा, “मेरा सपना अब भी यही है कि मैं बांग्लादेश के लिए दोबारा खेलूं और अपने देश में ही संन्यास लूं. मैं भाग नहीं रहा, मैं हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं.” ये शब्द उस क्रिकेटर के हैं, जिसने एक दौर में बांग्लादेश को क्रिकेट में नई ऊंचाई दी और अब खुद को न्याय की तलाश में खड़ा पा रहा है.

Gold Rate Today : सोने का दाम 2,375 गिरकर 91,484 पर आया, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज की कीमत
Tahavvur Rana Confession : पाकिस्तानी सेना की वर्दी…भारत से नफरत…हेडली से कनेक्शन…तहव्वुर राणा ने खोले गहरे राज…जानिए…
Team India : जून में लगातार मैदान पर दिखेगी टीम इंडिया, एक महीने में तीनों फॉर्मेट का रोमांच
PAK vs BAN : 11 मार्च से पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज की शुरुआत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच
Bhilai Open Pit Cow Death: केबल लाइन के लिए खोदा गड्ढा बना मौत का जाल, दुधारू गाय की जान गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fraud
Job Fraud : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2 लाख ठगे, पैसा वापस मांगते ही खुली पोल, पति-पत्नी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद में एक बेरोजगार…

गुरुग्राम जाने के लिए ट्रेन की जगह फ्लाइट ली, पीड़ित से टिकट का खर्च वसूला; TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

बिलासपुर। कोरबा जिले के कटघोरा थाने से जुड़े…

Road Safety
Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग पर जल्द सुधरेगी सड़क, केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब…

Durg Police Action
Durg Police Action : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; गांजा और शराब जब्त

Durg Police Action : मुखबिर से मिली सूचनाओं…

सिजेरियन डिलीवरी के दौरान लोक गायिका ने गाए भरथरी गीत, अस्पताल में चीख-पुकार की जगह बना खुशनुमा माहौल

बालोद के एक निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?