CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ये बैठेंगे लड़ेंगे और फिर…’, महागठबंधन की बैठक से पहले JDU का तंज, मांझी की पार्टी भी बरसी

‘ये बैठेंगे लड़ेंगे और फिर…’, महागठबंधन की बैठक से पहले JDU का तंज, मांझी की पार्टी भी बरसी

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

पटना , 16 अप्रैल 2025 :

Bihar News: पटना में आज (गुरुवार) महागठबंधन की बैठक होने वाली है. इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट की पार्टियां शामिल होंगी. महागठबंधन की बैठक से पहले जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन उथल-पुथल का शिकार हो गया है. कांग्रेस और आरजेडी के बीच अविश्वास का संकट देखा जा रहा है. लगातार जिस तरह से कांग्रेस को दोयम दर्जे के दल के तौर पर आरजेडी ने औकात दिखाने का काम किया. इसकी वजह से कांग्रेस के नेताओं को भी बार-बार अपना स्टैंड बदलना पड़ा.

जेडीयू नेता ने आगे कहा कि एक तरफ एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिख रहा है और दूसरी तरह बिखरा हुआ महागठबंधन का कुनबा, कोई मुकाबला नहीं है. एक औपचारिकता है. ये बैठेंगे लड़ेंगे और फिर चुनाव में बुझे मन से जाएंगे.

‘कांग्रेस-आरजेडी के अस्तित्व संकट का दौर है’

इस सवाल पर कि मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात को तेजस्वी यादव ने काफी अच्छा बताया था. साथ ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर वे सवाल टालते हुए नजर आए थे. इस पर जेडीयू नेता ने कहा कि वे जो भी टाल रहे हों, लेकिन कांग्रेस का ऑफिशियल स्टैंड सचिन पायलट का बयान है. बैठक से कोई भी निर्णय होता है तो तेजस्वी यादव उसे साझा करने में दो मिनट नहीं लगाते, इसलिए जो व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करें अगले दिन सचिन पायलट नकार दें, फिर दिल्ली से कोई नतीजा हासिल नहीं हो, तो इससे बिल्कुल साफ है कि कांग्रेस को पता है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार का कोई मतलब नहीं है. ये अस्तित्व संकट का दौर है कांग्रेस और आरजेडी दोनों के लिए. ऐसे में कांग्रेस-आरजेडी की धौंस को ज्यादा सहने को तैयार नहीं है.

महागठबंधन की बैठक पर क्या बोला HAM?

उधर जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने गुरुवार (17 अप्रैल) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सुना है आज महागठबंधन के नेताओं की बैठक होने वाली है. झूठ-फरेब और खोखले दावों के साथ बिहार की जनता को कैसे बरगलाया जाए इसपर चर्चा होने वाली है. राष्ट्रीय जनता दल के लोगों को मेरी एक नेक सलाह होगी, अपने सहयोगी दलों से इस बात पर सहमति बनवा लें कि तेजस्वी यादव आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सदन में विरोधी दल के नेता होंगे.”

उन्होंने आगे लिखा, “तेजस्वी यादव को उनके गठबंधन में कोई मुख्यमंत्री उम्मीदवार स्वीकार करने को तैयार नहीं है और वैसे भी विधानसभा चुनाव के बाद राजद को अकेले उतनी सीटों पर जीत मिलने वाली नहीं कि तेजस्वी विपक्ष के नेता बन जाएं. सभी विपक्षी दल मिलकर सहमति देंगे तभी विरोधी दल के नेता भी बन पाएंगे.”

Road Accident Scheme India : हादसे में जान बचाने वालों को मिलेगा इनाम, घायलों का होगा कैशलेस इलाज – सड़क सुरक्षा पर मोदी सरकार का बड़ा कदम
Magical Kalash Scam : जादुई कलश के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख की ठगी, फर्जी कम्पनी का सदस्य बना करोड़ों कमाई का दिया झांसा
CG News : नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला, साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर थे तैनात, दो जवान घायल
निगम सफाई कर्मी ने महाकुंभ ले जाकर पत्नी का कर दिया मर्डर (Wife brutally murdered in Prayagraj Mahakumbh)  घर लौट कर बच्चों से कहा महाकुंभ में गुम गई तुम्हारी मम्मी, अब गिरफ्तार
अब कानपुर में भी ‘चाट युद्ध’! कूष्मांडा देवी मंदिर के पास लाठी-डंडे चले, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?