CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DA: सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, अब इस राज्‍य ने भी बढ़ा दिया महंगाई भत्ता

DA: सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, अब इस राज्‍य ने भी बढ़ा दिया महंगाई भत्ता

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. केंद्र सरकार के बाद अब इस राज्‍य सरकार ने कर्मचारियों में महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा (Dearness Allowance) किया है. यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (Bhupendra Patel) की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 7th Pay Commission के तहत महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है. बैठक में फैसला हुआ कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा किया जाएगा, जिसका लाभ उन्‍हें 1 जनवरी 2025 से मिलेगा.

इसका मतलब है कि अप्रैल की सैलरी के साथ ही कर्मचारियों के अकाउंट में जनवरी से बकाया भत्ता का भी पैसा भेजा जाएगा. 6वें वेतन आयोग के तहत 6% बढ़ा DA मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लिए गए इस व्यावहारिक और लाभकारी निर्णय की घोषणा करते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि सातवें वेतन आयोग से लाभान्वित होने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि की गई है. छठे वेतन आयोग से लाभान्वित हो रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान अप्रैल 2025 के वेतन के साथ एक किस्त में किया जाएगा. सरकार के खजाने पर कितना पड़ेगा दबावमहंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी का लाभ राज्य सरकार, पंचायत सेवा और अन्य कर्मचारियों को दिया जाएगा.

कुल 4.78 लाख कर्मचारियों और लगभग 4.81 लाख रिटायर्ड कर्मचारियों यानि पेंशनभोगी को इसका लाभ मिलेगा. इसके लिए सरकार के खजाने पर 235 करोड़ रुपये करोड़ बकाया भत्ते के भुगतान और अतिरिक्‍त सालाना भुगतान 946 करोड़ रुपये वेतन भत्ते और पेंशन के रूप में किया जाएगा. केंद्र सरकार भी बढ़ा चुका है भत्ताकेंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही करोड़ों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ पहुंचाने के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में 2 फीसदी का इजाफा किया था. यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत की गई थी, जिसके बाद कर्मचारियों को डीए बढ़कर 55 फीसदी हो चुका है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी है. 

Mammootty Box Office Comeback: ‘धुरंधर’ के शोर में 74 साल के सुपरस्टार ने चुपचाप रच दिया इतिहास
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में फैशन शिक्षा को नई उड़ान, फैशन और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार शुरु करेगी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, यूपी में बाल कुपोषण पर होगा करारा वार
Ganga River Accident : चूहे पकड़कर लौट रहे आदिवासी युवकों की नाव पलटी, दो की मौत, दो लापता
उज्जैन में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, MP जल्द बनेगा विकसित राज्य- CM मोहन यादव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

Saja Tehsil Building Condition
Saja Tehsil Building Condition : भवन की हालत जर्जर, बारिश में भीग रहे राजस्व रिकॉर्ड; मरम्मत का इंतजार

Saja Tehsil Building Condition :जांच प्रतिवेदन के साथ…

Gharghoda Shop Theft
Gharghoda Shop Theft : दो किराना दुकानों में बड़ी चोरी, 5 लाख से अधिक नकदी पार

Gharghoda Shop Theft : घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?