CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- जब भी राजनीति में आने की सोचता हूं, ऐसा होता है…

ED ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- जब भी राजनीति में आने की सोचता हूं, ऐसा होता है…

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

सीजी भास्कर 15 अप्रैल कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है. रॉबर्ट वाड्रा को लैंड डील मामले में पीएमएलए के तहत ED का समन भेजा गया है. इससे पहले 8 अप्रैल को भी बुलाया था पर वाड्रा पहुंचे नहीं थे. ईडी की तरफ से जारी नए समन में आज यानी की 15 अप्रैल को हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी उनकी फर्म स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में पिछले साल मनी लांड्रिंग का एक मामला दर्ज किया था. इसको लेकर पहले भी वाड्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन पेश न होने के कारण आज समन जारी किया गया है.

ईडी के दूसरे समन के बाद वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के लिए अपने घर से पैदल रवाना हो चुके हैं. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर हमला बोला है और कहा कि सरकार बदले के तहत कारवाई कर रही है. मुझे नहीं पता कि दोष क्या है. जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे कुछ भी छिपाने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि 20 साल से अब तक उन्हें कुछ भी नहीं मिला है, अगर कुछ है तो सामने लाया जाए.उन्होंने कहा कि लोग मुझे प्यार करते हैं और चाहते हैं कि मैं राजनीति में शामिल हो जाऊं. जब मैं राजनीति में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करता हूं, तो वे मुझे नीचे गिराने और वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए पुराने मुद्दे उठाते हैं.

मामले में कुछ भी नहीं है. पिछले 20 वर्षों में मुझे 15 बार बुलाया गया और हर बार 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई. 23000 दस्तावेजों को व्यवस्थित करना आसान नहीं है.कब का है पूरा मामला?ईडी के अनुसार, वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से गुड़गांव के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ का प्लॉट 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. वाड्रा की कंपनी ने इसके बाद, इस जमीन को रियल एस्टेट दिग्गज डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया. इससे हुई इनकम से मनी लॉन्ड्रिंग का शक है.

केंद्रीय एजेंसी इस अप्रत्याशित प्रोफिट के पीछे की जांच कर रही है.चर्चा में वाड्रा का एक दिन पुराना बयानआंबेडकर जयंती के मौके पर वाड्रा ने राजनीति में एंट्री को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में इसके लिए पूरी ताकत के साथ काम किया जाएगा. अगर जनता चाहती है तो मैं पूरी कोशिश करूंगा. हालांकि अपनी राजनीतिक एंट्री को लेकर वे कई बार इच्छा जाहिर कर चुके हैं.

Sports Safety Failure: रोहतक में टूटे पोल ने छीन ली युवा खिलाड़ी की जान, अभ्यास ग्राउंड पर सवालों की बौछार
Early Motherhood Challenge : पहाड़ी कोरवा समाज में ढुकू प्रथा पर बढ़ी चिंता
Yogi Adityanath’s statement on mafias : माफियाओं पर गरजे योगी, कहा- कानून के डर से अब उनका अस्तित्व खत्म हो गया
मालेगांव ब्लास्ट केस में बड़ी राहत: साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी…
MBBS Seats : सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में, नई सूची, बड़ी जानकारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?