CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में बागी पार्षद को बनाया नेता-प्रतिपक्ष, कांग्रेस-दफ्तर में हंगामा, जिला संयुक्त महामंत्री का इस्तीफा

रायपुर में बागी पार्षद को बनाया नेता-प्रतिपक्ष, कांग्रेस-दफ्तर में हंगामा, जिला संयुक्त महामंत्री का इस्तीफा

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

संदीप साहू बोले- बगावत कर चुनाव लड़ने का मिला इनाम

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पार्षद आकाश तिवारी को रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पार्टी के भीतर विरोध शुरू हो गया है।

वार्ड नंबर-1 के कांग्रेस पार्षद संदीप साहू अपने समर्थकों के साथ राजीव भवन पहुंच गए। पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू के दफ्तर में इस फैसले के विरोध में जमकर हंगामा किया।

वहीं, पार्टी के इस फैसले से नाराज होकर शहर जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री लीलाधर साहू ने इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अगर यह फैसला वापस नहीं लेती, तो साहू समाज के लोग भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे।

पहले संदीप साहू को बनाया गया था नेता प्रतिपक्ष

दरअसल, नगर निगम बजट के पहले शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था। इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया था। संदीप का दावा है कि उनकी नियुक्ति PCC की पर्यवेक्षक प्रतिमा चंद्राकर की मौजूदगी में, सभी पार्षदों और विधायकों से चर्चा के बाद हुई थी।

बाकायदा पीसीसी की पर्यवेक्षक प्रतिमा चंद्राकर ने सभी छाया पार्षदों और विधायकों से चर्चा करने के बाद उनके नाम का ऐलान किया गया था। पार्षद दल का नेता चुनने के लिए चुने हुए नेताओं से भी बात की और फिर नगर निगम आयुक्त और महापौर को लेटर भी भेजा गया था।

रातों रात बदला आदेश, बगावती नेता को मिली ज़िम्मेदारी

बुधवार रात कांग्रेस की ओर से 10 नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नामों की नई लिस्ट जारी की गई। इसमें रायपुर से आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष और जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इससे पार्टी के भीतर नाराज़गी बढ़ गई है।

बगावत कर चुनाव लड़ने वाले को तोहफा क्यों- संदीप साहू

संदीप साहू ने कहा कि, “मैं पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता हूं, मुझे सभी पार्षदों और पर्यवेक्षकों की सहमति से चुना गया था। लेकिन पार्टी ने एक बागी नेता को, जो कांग्रेस से बाहर जाकर निर्दलीय लड़ा, उसे वापसी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष बना दिया। क्या ये बगावत करने का इनाम है?”

अगर फैसला वापस नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन- लीलाधर साहू

संयुक्त महामंत्री पद से इस्तीफा देने वाले लीलाधर साहू ने कहा कि, “कांग्रेस ने पहली बार किसी साहू को नेता प्रतिपक्ष बनाया था, लेकिन अब उसका अपमान किया गया है। अगर ये फैसला वापस नहीं होता, तो कांग्रेस कार्यकर्ता और साहू समाज मिलकर बड़ा विरोध करेंगे।”

समाज की तरफ से भेजा जाएगा निंदा प्रस्ताव

इस फैसले के विरोध में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर के जिला संयोजक देवदत्त साहू और उनकी टीम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे को एक निंदा पत्र सौंपेगी और मांग करेगी कि अगले 24 घंटे के अंदर संदीप साहू को दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए।

अगर ये मांग पूरी नहीं होती, तो पूरा साहू समाज एकजुट होकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगा, जिसमें समाज के हर वर्ग से शामिल होने की अपील की जा रही है।

उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के पार्षद संदीप साहू को बिना किसी जानकारी के नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाना न सिर्फ गलत है, बल्कि ये पूरे साहू समाज के सम्मान के खिलाफ भी है। इस फैसले की कड़ी निंदा की जा रही है।

बगावत से वापसी तक

चुनाव के वक्त जब कांग्रेस ने आकाश तिवारी को टिकट नहीं दिया, तो उन्होंने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए। तब पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

लेकिन अब वही पार्टी उन्हें वापस लेकर नेता प्रतिपक्ष बना रही है। यही बात अब कांग्रेस के अंदर सवाल और बगावत की वजह बन गई है।
दुर्ग में मतदान के पहले ही BJP ने एक वार्ड जीत लिया, तितुरडीह कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, विद्यावती सिंह निर्विरोध निर्वाचित
Yadav Samaj Meeting : सिहावा में 27 सितंबर को यादव समाज की युवा बैठक, सामाजिक मुद्दों पर होगा विचार-मंथन
Water Crisis Raipur : तालाबों की बदहाली से गहराया जल संकट, गिरता भूजल स्तर बना बड़ी चिंता
Illegal Paddy Seized : रातों-रात दबिश से मचा हड़कंप, 313 क्विंटल अवैध धान पकड़ाया, लाखों का माल जब्त
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, समर्थकों में हर्ष, बलौदा बाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त से थे रायपुर जेल में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?